गौचर : डायट में पांच दिवसीय समर कैंप हुआ संपन्न

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप हुआ संपन्न। समर कैंप में स्थानीय स्कूलों पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गौचर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौचर, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय गौचर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर, सरस्वती शिशु मंदिर गौचर , ब्रिटिश इंग्लिश अकादमी प्री स्कूल गौचर, संस्कार पब्लिक स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय गौचर के 100 से अधिक बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कैंप में बच्चों को हस्तलेखन, नृत्य, योग, एरोबिक्स, नृत्य, आनंदम आदि का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ़ लिया गया।

केंद्रीय विद्यालय गौचर की छात्रा दिया का कहना है कि उन्होंने इस समर कैंप में लेखन संबंधी बहुत सी बारीकियां सीखी। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौचर के छात्र शावान ने इस कैंप को बहुत ही लाभकारी बताया। कार्यक्रम में मुख्य संदर्भ दाता के रूप में राजकीय जूनियर हाई स्कूल करूली बागेश्वर के प्रधानाध्यापक नरेंद्र गिरी गोस्वामी मौजूद रहे उनके साथ उन्हीं के विद्यालय के 6 छात्र-छात्रा दीक्षा, सौम्या, अभय, विजय, नैतिक, और दिव्यांशु ने संदर्भदाता की भूमिका निभाई। इसी के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं को दिया जा रहा पांच दिवसीय हस्तलेखन कार्यशाला का भी समापन हो गया। कार्यशाला के समापन अवसर पर अपनी बात रखते हुए संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि अच्छा लेख शिक्षा की रीढ़ है अच्छे लेख के बिना हम अपने व्यक्तित्व का विकास नहीं कर सकते हैं।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के समय भी स्थानीय बच्चों के लिए पांच दिवसीय हस्तलेखन कार्यशाला रखी गई थी जिसका बहुत अच्छा फीडबैक देखने को मिला इसी कारण इस बार समर कैंप का आयोजन किया गया , शीतकालीन अवकाश के समय भी विंटर कैंप का आयोजन प्रस्तावित है।

पांच दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम टम्टा , राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि कंडवाल, राजकीय ब्रिटिश इंग्लिश अकादमी प्री-स्कूल की प्रधानाध्यापिका आरती बिष्ट, सुमित कुमार,पंकज कुमार, मनीष बिष्ट ,राहुल चंद्र शाह ,सुबोध डिमरी , नीतू , मोनिका कार्यक्रम के समापन अवसर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन सत्र का संचालन कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया

Next Post

ऊखीमठ : विभिन्न राज्यों से 69 तीर्थयात्रियों के कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान मे देवभूमि बदरी – केदार – कार्तिक स्वामी यात्रा हेतु भारत गौरव मानसखण्ड एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न राज्यों के 69 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों के दल के कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं […]

You May Like