ज्योतिर्मठ : भालू ने गौशाला में घुसकर गाय को किया घायल

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : भालू का बढ़ता आतंक, दौड़िल गांव के समीप गौशाला में घुसकर गाय को किया घायल, वन विभाग की QRT टीम कर रही गश्त।

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ

ग्रीष्मकाल शुरू होते ही सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में भालुओं का आतंक भी शुरू हो चुका है। नगर क्षेत्र के डांडो,इंटर कालेज परिसर,चौड़ारी, दौड़ील,मनोहर बाग,नरसिंह मंदिर रोड,रविग्राम वॉर्ड में दिन के उजाले में भी भालू आबादी से सटे बस्ती में धमा चौकड़ी मचा रहे है,डांडो वॉर्ड सहित चौड़ारी डोडिल क्षेत्र में भालुओं ने ग्रामीणों की गौशाला फाड़ कर पशु धनों को घायल करने की घटना सामने आई है। हालांकि नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की QRT टीम लगातार भालू प्रभावित इलाकों में गश्त कर रही है। बाबजूद इसके भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार 3 जून की शाम को आबादी वाले औली रोड डोडिल के नेचर इन होटल के समीप एक गौशाला का दरवाजा तोड़ कर भालू ने एक गाय पर झपटा मार कर घायल कर दिया आसपास के लोगों ने शोर मचाने पर भालू अफरा तफरी के बीच गौशाला से बाहर निकल गया इस बीच एक युवक उसकी चपेट में आने से बाल बाल बचा, घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की QRT टीम मौके पर पहुंची और पास ही गुफा में छिपे भालू को भगाने के प्रयास में पटाखे फोड़ते नजर आए। आए दिन आबादी भरे इलाकों में इस तरह भालुओं की आमद से नगर वासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

Next Post

गोविंदघाट : हेमकुंड साहिब में मंगलवार को आठ हजार श्रद्धालुओं और फूलों की घाटी में 238 पर्यटकों ने किया प्रवेश

संजय कुंवर  फूलों की घाटी : विश्व धरोहर फूलों की घाटी में हर दिन बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों द्वारा रूख किया जा रहा है। मंगलवार को एक विदेशी पर्यटक सहित 238 पर्यटक घाटी में पहुंचे। सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के साथ ही विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी […]

You May Like