हेमकुंड : श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी, 3500 श्रद्धालु इस अद्भुत नजारे देख हुए निहाल 

Team PahadRaftar

हेमकुंड  साहिब: श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी पर श्रद्धालुओं की अगाध आस्था भारी, 3500 श्रद्धालु इस अद्भुत नजारे देख हुए निहाल।

संजय कुंवर, श्री हेमकुंड साहिब धाम

आप देख सकते हैं इन एक्सक्लूसिव तस्वीरों में दुनिया के सबसे ऊंचे गुरुद्वारे श्री हेमकुंड साहिब धाम में कुछ इस तरह हुई आज इस सीजन की तीसरी बर्फबारी,पवित्र सप्त श्रृंग शिखरों से कुछ इस तरह गिर रहे सफेद बर्फ के फाहे,सफेद बर्फ से हुआ गुरु महाराज जी के पवित्र स्थल श्री हेमकुंड साहिब धाम का श्रंगार। सिक्ख धर्म के दशम गुरु श्री गोविंद सिंह जी महाराज को समर्पित है ये श्री हेमकुंड साहिब धाम। अबतक करीब 22हजार श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंड साहिब जी के पवित्र गुरुद्वारे में शीश नवाया है। उत्तराखंड के चमोली जनपद की लोकपाल घाटी में है श्री हेमकुंड साहिब धाम।
करीब 15 हजार 250फीट की ऊंचाई पर स्थित है श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा बर्फबारी के दुर्लभ नजारों के बीच करीब 3500 श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे। दरबार साहिब में मत्था टेक कर गुरु महाराज जी की अरदास सुन हुए निहाल। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सीनियर मैनेजर सरदार सेवा सिंह ने बताया कि आज सुबह से ही गुरु साहिब जी के धाम में संगत की भीड़ है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा सभी संगतों को समय पर नीचे गोविंद धाम घांघरिया लौटने की अपील की और एसडीआरएफ ने भी समय से सभी श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा परिसर से नीचे गुरु आस्था पथ तक पहुंचाने में मदद की है।

Next Post

पीपलकोटी : सेमलडाल मैदान को लेकर संघर्ष : आज गडोरा वासियों ने दिया धरना-प्रदर्शन 

सेमलडाल मैदान को लेकर संघर्ष : आज गडोरा वासियों ने दिया धरना-प्रदर्शन  पहाड़ रफ्तार  पीपलकोटी : नगर पंचायत पीपलकोटी के सेमलडाल मैदान में पिटकुल द्वारा किए जा रहे कार्यालय निर्माण कार्य से नगरवासियों के साथ ही क्षेत्र वासियों में आक्रोश बना हुआ है। बंड विकास संगठन के नेतृत्व में क्षेत्र […]

You May Like