बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में प्रत्येक श्रद्धालुओं को सुगमता से हो रहे हैं बदरी विशाल के दर्शन : ऋषि प्रसाद सती

Team PahadRaftar

बदरीनाथ धाम : अबतक श्रद्धालुओं की आमद एक लाख छियालिस हजार पार,नव नियुक्त बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती बोले प्रयास रहेगा कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता से हो श्री हरि नारायण प्रभु के दर्शन

संजय कुंवर

भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा सुगमता के साथ रफ्तार पकड़ने लगी है,कपाट खुलने से लेकर अबतक करीब डेढ़ लाख तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पार करने वाली है। अगर आज मंगलवार के यात्री दर्शन आंकड़ों को देखा जाय तो करीब साढ़े पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने आज देर सांय तक भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया है, बीकेटीसी प्रबंधन श्री बदरीनाथ धाम आने वाले हर एक श्रद्धालु को सुगमता के साथ भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शन हो सके और अथिति देवो भव: की परम्परा का निर्वाहन हो इसके लिए पूरा प्रयास किए जा रहे है। बीकेटीसी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भी पद भार ग्रहण करने के बाद आज बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शन किए उन्होंने बदरीनाथ धाम में दर्शन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर मजबूती के साथ कार्य करने बाबत हर एक नया प्रयोग करने की बात कही और क्या कुछ कहा नव निर्वाचित उपाध्यक्ष बीकेटीसी ऋषि प्रसाद सती ने आइए सुनते है।

Next Post

गौचर : केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी का रिजल्ट शत-प्रतिशत, जाग्रति डिमरी ने किया टॉप

केएस असवाल  केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य त्यागी ने अभिभावकों व शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर से 43 छात्र – छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया […]

You May Like