
अनुराग थपलियाल
चमोली : नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग पर आंधी तूफान से पेड़ गिरने से मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद अचानक बारिश व आंधी तूफान होने से लगभग सवा तीन बजे नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग टैटूणा में पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। जिससे यहां यातायात सुविधा प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि द्वारा पेड़ को हटाकर जल्द से जल्द आवाजाही शुरू किया जाए। बता दें कि नंदप्रयाग – सैकोट मोटर मार्ग बदरीनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य होने और आपदा की स्थिति में भी हमेशा लाइफ लाइन शाबित हुई है। बदरीनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य होने पर कल तक छोटे वाहनों की आवाजाही भी इसी मार्ग से हो रही थी। स्थानीय निवासी दीक्षांत व मनीष रावत ने बताया कि दोपहर बाद सड़क में पेड़ आने से मोटर मार्ग बंद पड़ा है।

