गौचर : अपनी पहाड़ी संस्कृति में किया सुपौत्रों का मुंडन संस्कार व भोज, हो रही सराहना

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : पहाड़ से पलायन के साथ यहां के लोग अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और खान-पान को भी भूल रहे हैं। और युवा पीढ़ी बाहरी संस्कृति की ओर भी आकर्षित  हो रहे हैं। लेकिन ऐसे समय में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहाड़ में अपने जड़ों से जुड़कर अपनी संस्कृति रीति-रिवाज खान पान रहन – सहन को जीवंत रखे हुए हैं और नई पीढ़ी को भी अपने जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। समाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार दिगपाल गुसाईं ने अपने पौत्र का मुंडन संस्कार पहाड़ संस्कृति रीति-रिवाज के साथ किया तो मेहमानों ने भी इसकी सराहना की है।

पहाड़ी संस्कृति में मुंडन संस्कार एक महत्वपूर्ण सामाजिक समारोह है, जिसमें परिवार के सदस्य और मित्र एक साथ इकट्ठा होते हैं और बच्चे के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हैं। गौचर क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार दिगपाल गुसाईं ने अपनी पहाड़ी संस्कृति रीति-रिवाज और परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए अपने सुपौत्रों अथर्व गुसाईं एवं हितार्थ गुसाईं का मुंडन संस्कार का आयोजन अपनी पौराणिक संस्कृति एवं परंपरा के साथ किया। उन्होंने अपनी संस्कृति रीति-रिवाज के अनुसार अपने घर पहुंचे मेहमानों का अतिथि सत्कार कर ब्राह्मण द्वारा बनाए भोज को जमीन में बैठकर करवाया गया। यह प्रथा पहाड़ में सदियों से बनी आ रही है इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। अनकी धर्मपत्नी बिजया गुंसाई, पुत्र विपिन गुंसाई, भानु प्रकाश गुंसाई एवं समस्त गुंसाई परिवार मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी,कांग्रेस पालिका अध्यक्ष सन्दीप नेगी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह कनवासी, जन कल्याण लोक सेवा के अध्यक्ष सुनील पंवार, गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश लिंगवाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन टाकुली, कैलाश केड़ियाल, सभाषद विनोद कनवासी, अजय किशोर भंडारी, मनोज नेगी, विशेष बिष्ट, सुबोध रावत, राजीव चौहान भरत सिंह नेगी अरुण मिश्रा प्रदीप लखेड़ा आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

देहरादून : ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के शार्दुल नेगी, आयुष और तनिष्क को मिला गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल

संजय कुंवर  देहरादून : केंद्रीय विद्यालय की 54वीं राज्य संभागीय खेल में ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के शार्दुल, आयुष और तनिष्क को मिला गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल। ज्योर्तिमठ नगर क्षेत्र के लिए टेबल टेनिस खेल में एक और खुशखबरी आई हूं, दरअसल ज्योतिर्मठ टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम […]

You May Like