
जोशीमठ : पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ में परीक्षा परिणाम 2025 का आगाज परीक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ हुआ परिषदीय परीक्षाओं में कक्षा 10th में राजकीय आदर्श बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की 28 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 21 छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं 15 छात्राएं सम्मान सहित उत्तीर्ण हुई।

कुमारी नंदा राणा 416 अंक प्राप्त कर 83.2% पर प्रथम स्थान पर रही स्नेहा राणा ने 399 मार्क्स 79.8% लेकर दूसरे स्थान पर रही कुमारी कशिश 384 मार्क्स लेकर 76.8% वह प्रियांशी ने 384 मार्क्स लेकर 76.8% तथा विद्या 379 मार्क्स लेकर 75.8% एवं निकिता ने 375 मार्क्स लेकर 75% पर रही वही इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान 43 छात्राओं ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पर 21 छात्राएं रही इंटरमीडिएट में कुमारी सिमरन ने 433 अंक प्राप्त कर 86.6% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुमारी अर्चना बुटोला 415 मार्क्स लेकर 83% द्वितीय स्थान पर रही कुमारी रिस्पना 399 अंक लेकर 79.8% तृतीय स्थान पर रही कुमारी हेमा 396 अंक लेकर 79.2% कुमारी कुमारी सृष्टि ने 396 मार्क्स लेकर 79.2% लेकर दो छात्राएं तृतीय स्थान पर रही कुमारी रिया 392 अंक लेकर 78.4% के साथ चतुर्थ स्थान पर कुमारी शिवानी 375 मार्क्स लेकर 75% पंचम स्थान पर रही यह प्रदर्शन हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉपर्स छात्राओं का रहा इंटर में 43 प्रथम स्थान तथा 21 सेकंड स्थान पर रही, विद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साह का वातावरण है। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

