जोशीमठ : विद्या मंदिर के अमित नेगी व सिद्धिका पंवार ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में बनाई जगह

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ : हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट लिस्ट में सरस्वती विद्या मंदिर के अमित नेगी ने 14वें और सिद्धिका पंवार ने 21वां स्थान हासिल किया

 संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ

सूबे के पहले सरहदी सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का हाई– स्कूल बोर्ड परिषदीय परीक्षा परिणाम सत्र 2024–25 शत प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इंटरमीडिएट 96% प्रतिशत रहने पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष भुवन चन्द्र उनियाल तथा प्रबंधक हरेंद्र सिंह पंवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश वरीयता सूची में अपना स्थान दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई प्रेषित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल में कुल 44 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें सभी उत्तीर्ण रहे हाई स्कूल में अमित नेगी ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रदेश मैरिट सूची में 14वां स्थान तथा सिद्धिका पंवार ने 95% अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 21वां स्थान स्थान प्राप्त किया जबकि हाई स्कूल में कुल 15 विद्यार्थी विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में स्नेहलता 91%, मेघा नेगी 89%,गुनगुन कुंवर 84% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में कुल 72 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 18 छात्र विशेष योग्यता के साथ तथा 55 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक भारत भंडारी ,कैलाश भट्ट, प्रकाश पंवार,हरेंद्र नेगी, नितिन भट्ट ,मनोज बुटोला, आशुतोष डोभाल, चंद्रकला परमार, करिश्मा, आरती नेगी, संगीता नेगी ने प्रदेश सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के अभिभावक दान सिंह नेगी तथा महावीर सिंह पंवार का विद्यालय में स्वागत कर बधाई दी ।

Next Post

ऊखीमठ : उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्या मंदिर के चार छात्रों ने मेरिट सूची में बनाई जगह

ऊखीमठ : उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के चार छात्रों  ने मेरिट सूची में बनाई जगह, क्षेत्र में खुशी की लहर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उखीमठ के चार छात्र इस बार हाई स्कूल परीक्षा की प्रदेश मेरिट लिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराने में […]

You May Like