जोशीमठ : सिमली मां चंडिका ने डांडो में ध्याणिंयों को दिया आशीर्वाद

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ: सिमली की मां राज राजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा आज 150वें दिन डांडो नन्दा देवी मंदिर पहुंची

संजय कुंवर,जोशीमठ

चमोली जनपद के सिमली क्षेत्र की मां राज राजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा आज अपने देवरा यात्रा के 150 वें दिन में सीमांत क्षेत्र ज्योर्तिमठ के डांडो गांव स्थित मां नन्दा देवी मंदिर पहुंची। जहां देवरा यात्रा में मां चंडिका देवी के प्रतीक स्वरूप सहित दिव्य फर्श के साथ एरवालो और देव पश्वाओं का गर्मजोशी के साथ डांडो वॉर्ड के सभासद जयदीप मंद्रवाल की अगुवाई में गांव के समस्त ग्रामीणों ने स्वागत किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मां चंडिका देवी को भेंट स्वरूप अर्ग प्रदान किया, माता चंडिका देवी ने सभी भक्तों और धियानियोंं को सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीष देकर भेंट स्वीकार की। दरअसल इस वर्ष शिमली क्षेत्र की माँ चण्डिका देवी अपने दस माह के भ्रमण देवरा यात्रा पर 7 सितंबर 2024 को अपने गर्भगृह से बाहर आई है।

Next Post

जोशीमठ : एनटीपीसी ने श्रम वीरों को दी श्रद्धांजलि

तपोवन विष्णुगाड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में 07 फरवरी को श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। संजय कुंवर जोशीमठ :  07 फरवरी 2021 को उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा की घटना ने एनटीपीसी की तपोवन परियोजना को अपनी चपेट में ले लिया था। इस आपदा से प्रभावित तपोवन परियोजना के कुल 139 श्रम […]

You May Like