ऊखीमठ : मंत्री रेखा आर्य का 26 सितंबर से जनपद का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ :  प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या आगामी बृहस्पति   26 सितंबर से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान उनके द्वारा विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत चोपता एवं रुमसी गांव में आयोजित जनता दरबार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या बुधवार को प्रातः 10 बजे जीएमवीएन तिलवाड़ा से प्रस्थान कर 11 बजे विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत चोपता में आयोजित जनता दरबार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात् अपराह्न 1 बजे चोपता से प्रस्थान कर 2 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस तिलवाड़ा में पहुंचेंगी। दोपहर 2ः30 बजे जीएमवीएन तिलवाड़ा से प्रस्थान 3 बजे रुमसी में जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद सायं 5ः30 बजे भाजपा नगर मंडल अगस्त्यमुनि में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रात्रि विश्राम हेतु जीएमवीएम तिलवाड़ा पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा प्रातः 10 बजे जीएमवीएन तिलवाड़ा से प्रस्थान कर 11 बजे बसुकेदार में आयोजित जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। दोपहर 2 बजे सौड़ी में स्थित होटल क्रौंच हिल्स में तथा इसके बाद अगस्त्यमुनि में नगर मंडल भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगी। इसके बाद यमुना काॅलोनी देहरादून के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया है कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के उपरोक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के आगमन से विदाई तक जनता दरबार एवं बहुउद्देशीय शिविर हेतु मुख्य विकास अधिकारी को ओवर आॅल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु संबंधित उप जिलाधिकारियों को नोडल तथा आयोजित कार्यक्रम स्थलों में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को नोडल नामित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से उनसे संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है ।

Next Post

बदरीनाथ : बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने किए बदरी - केदार के दर्शन

बदरीनाथ – केदारनाथ दर्शन को पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला संजय कुंवर  बदरीनाथ : बॉलीवुड अभिनेत्री तथा मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने पारिवारिक सदस्यों के साथ आज श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के […]

You May Like