ऊखीमठ : पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता का लिया आशीर्वाद, किया वृक्षारोपण

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्वास गाँव में वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके आगमन पर महिलाओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ऐश्वर्या रावत ने तल्ला नागपुर व दशज्यूला के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगा।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ऐश्वर्या रावत ने कहा कि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप होने से प्रतिवर्ष ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है जो कि भविष्य में गम्भीर समस्या बन सकती है। उन्होंने कहा कि एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण पूरे भारत वर्ष में पांच हजार प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी सूख चुका है। उन्होंने कहा कि धरती के पारिस्थितिकी सन्तुलन के लिए समय – समय पर धरती के खाली भूभाग पर वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि पहाड़ में महिलाओं का संघर्ष पहाड़ जैसा है क्योंकि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परमपराओं को जीवित रखने में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से रोपित पौधों की देखभाल करने की अपील की।

Oplus_0

क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रति वर्ष तापमान में वृद्धि हो रही है इसलिए बढ़ते तापमान पर वृक्षारोपण के माध्यम से अंकुश लगाया जा सकता है। महिला मंगल दल अध्यक्ष शशि देवी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है। कार्तिकेय कीर्तन मण्डली अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहा कि रोपित पौधों की देखभाल सभी को करनी होगी तभी ग्रामीणों की मेहनत का फल आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। इस दौरान रोपित पौधों की देखभाल का जिम्मा पूर्व सैनिक गोविन्द सिंह नेगी को दिया गया। इस मौके पर प्रधान आगर जवाडी दलेब राणा, साधन सहकारी समिति अगस्त मुनि पूर्व अध्यक्ष दीपा देवी, पंचम सिंह नेगी, लक्ष्मण बर्त्वाल, पपेन्द्र रावत, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक नेगी, रेखा देवी, सुमन देवी, आरती देवी, भारती देवी, उमा देवी , तारा देवी , कमला देवी, वैशाखी देवी, बीना देवी शशि देवी, पूजा देवी, मुन्नी देवी सहित महिला मंगल दल व कीर्तन मण्डली के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : राबाइंका के प्रवक्ता गम्भीर सिंह असवाल के स्थानांतरण पर भावुक हुए छात्राएं

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर से प्रवक्ता गम्भीर सिंह असवाल के स्थानांतरण पर छात्राओं ने दी भावभीनी विदाई, हुए भावुक  केएस असवाल गौचर : शिक्षा विभाग के वार्षिक स्थानांतरण के अन्तर्गत सुगम से दुर्गम अनिवार्य स्थानान्तरण प्रक्रिया के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज गौचर में कार्यरत प्रवक्ता भौतिक विज्ञान गम्भीर […]

You May Like