जोशीमठ : मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खेल छात्रवृत्ति चयन योजना का ट्रायल शुरू

Team PahadRaftar

जोशीमठ में दो दिवसीय मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खेल छात्रवृत्ति चयन योजना का ट्रायल शुरू

संजय कुंवर 

मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जोशीमठ नगर के रवि ग्राम खेल मैदान में दो दिवसीय नगर पालिका स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी जोशीमठ के दिशा निर्देशन में हो रहे इन खेल प्रतियोगिता में जहां मैडिसन बॉल, 600 मीटर रन, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टेंडिंग ब्राड जंप, फारवर्ड बैंड रीच, खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राएं अपने खेल कौशल का दमखम दिखा रहे हैं। इस ट्रायल में चयनित छात्र – छात्राओं को जिला स्तर पर सीएम उदीयमान खेल उन्नयन छात्र वृत्ति हेतु चयन किया जाएगा। जिससे छात्रों में भी उत्साह बना हुआ है।

Next Post

चमोली : आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी सहायता राशि 

आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी अहैतुक सहायता राशि  चमोली : जनपद में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित किए गए। भारी बारिश के कारण गांव बुराली, बांसवाड़ा, मोखतल्ला, काण्डई और खुनाणा में कुछ परिवार प्रभावित हुए थे। […]

You May Like