चमोली : बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : रघुवीर बिष्ट

Team PahadRaftar

बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : रघुवीर बिष्ट

चमोली : गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली एवं नगर मंडल गोपेश्वर की एक संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि 2024 के आम चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक सत्येंद्र असवाल ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य और रुद्रप्रयाग जिले के सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश विकसित राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है, वहीं सारे विश्व में भारत का मान भी बड़ा है। जहां एक और संस्कृति राष्ट्र का निर्माण महाकाल कॉरिडोर बदरी – केदार का पुनर्निर्माण एवं श्री राम मंदिर अयोध्या का निर्माण होकर सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए महिलाओं और युवाओं के लिए एवं गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में भी केंद्र सरकार हो या भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार है जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य एवं केंद्र की जहां भी शासन करती है अंत्योदयी प्रयत्न को लेकर कार्य कर रही है इसलिए हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि भारतवर्ष को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 75% से अधिक मतों से विजई करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को 9 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर प्रवास करना होगा और भूत पर प्रवासी कार्यकर्ता को 24 घंटे तक इस बूथ पर रहकर वहां के युवाओं से महिलाओं एवं किसानों से और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों को बताना होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दशोली बल्लभ प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधु भगिनी इस महत्वपूर्ण गांव चलो अभियान में प्रतिभा कर गांव की सामाजिक रचना का अध्ययन भी करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा, बल्लभ प्रसाद थपलियाल, जिला महामंत्री कुलदीप सिंह वर्मा, कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, पूर्व जिला संयोजक एडवोकेट धूम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, श्रीमती धोली देवी, श्रीमती सतीश्वरी टम्टा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मंमगाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मैणानी, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष भास्कर सेमवाल, कैप्टन आनंद सिंह, अमित ठाकुर, वैभव नैनवाल, प्रशांत रावत, इशांत रावत, दीपा तिवारी, कला पाठक, सबरीलाल खनेडा, संजय सिंह वर्तवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : डीएम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की ली समीक्षा बैठक,

डीएम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की ली समीक्षा बैठक, जनपद चमोली के 6-ब्लाकों में 100 प्रतिशत एफएचटीसी का कार्य हुआ पूर्ण। चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को […]

You May Like