ऊखीमठ : पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित होने पर पाण्डव पश्वाओं की आंखे छलक उठी

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती गांव पठाली में आयोजित पाण्डव नृत्य का समापन हाथी कौथिग, दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ हो गया है। पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर विभिन्न गांवों के हजारों ग्रामीणों व धियाणियों ने पाण्डवों के दर्शन कर मनौती मांगी। पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित होते ही पाण्डव पश्वाओं की आंखे छलक उठी।

पठाली गांव में पाण्डव नृत्य के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जानकारी देते हुए प्रधान गुड्डी देवी राणा ने बताया कि विगत 23 दिसम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया था तथा पाण्डव नृत्य में अनेक धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया गया! उन्होंने बताया कि पाण्डव नृत्य में श्रीकृष्ण, युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव , द्रोपती, हनुमान सहित अनेक पाण्डव पश्वाओं द्वारा अहम भूमिका निभाई गयी। पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र राणा ने बताया कि पाण्डव नृत्य में पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाना, गैंडा कौथिग, पयांडाली, हाथी कौथिग, तीर्थ यात्रा भ्रमण, नगर भ्रमण, गंगा स्नान, हाथी कौथिग सहित पाण्डव नृत्य से सम्बन्धित अनेक प्रकार के आयोजन किये गए। सचिव नागेन्द्र राणा ने बताया कि पाण्डव नृत्य के आयोजन से ग्रामीणों व धियाणियों में भारी उत्साह बना रहा प्रति दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाण्डव नृत्य में शामिल होकर क्षेत्र के खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना की। क्षेपंस विजय लक्ष्मी देवी ने बताया कि तीर्थ भ्रमण के तहत पाण्डवों ने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर तीर्थ की यात्रा की! कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि नगर भ्रमण के तहत पाण्डवों ने किमाणा व पठाली गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया! पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर सह सचिव विजय त्रिवेदी, मंत्री जगदीश राणा, कोषाध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, वन पंचायत सरपंच भरत राणा , शिव सिंह पंवार, विजय सिंह पंवार, बबलू जंगली, भूपेंद्र राणा, महावीर नेगी, भगवती प्रसाद सेमवाल, पूनम नौटियाल , चंन्दा नेगी, जय प्रकाश पंवार, अशोक तिवारी सहित पाण्डव पश्वा , पाण्डव नृत्य कमेटी पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

गोपेश्वर : स्वरोजगार के लिए 53 का चयन, सात करोड़ की स्वीकृति!

केएस असवाल  गोपेश्वर : पर्यटन विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में आवेदकों के साक्षात्कार हेतु सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास और ट्रैकिंग ट्रक्शन योजनाओं के अन्तर्गत 53 […]

You May Like