मां नंदा स्वनूल को बुलावा के लिए उर्गमघाटी की 19 छंतोलियां कैलास रवाना

Team PahadRaftar

उर्गमघाटी वासियों की धियाण नन्दा स्वनूल देवी को बुलाने भूमि क्षेत्रपाल कैलाश रवाना

रघुबीर नेगी उर्गमघाटी

उर्गम घाटी की लोक जात यात्रा आज भगवती नन्दा स्वनूल को बुलाने भूमि क्षेत्र पाल घंटाकर्ण के सानिध्य में मैनवाखाल के लिए 19 छतोलियांं रवाना हो गयी है जो रात्रि विश्राम वंशीनारायण के समीप रिखडारा उडियार में करेगी जहाँ पंचगैं की छंतोली के साथ मिलन होगा रात्रि भर जागर गायन किया जायेगा।

सप्तमी की तिथि को मैनवाखाल में भगवती नन्दा की जात की जायेगी जहाँ जागरों से नन्दा का आह्वान होगा अष्टमी की तिथि को भगवती नन्दा मायके पहुंचेगी। देवी स्वनूल को बुलाने भर्की भूमियाल की आगवानी में आज फ्यूलानारायण जायेगे सप्तमी तिथि को भनाई बुग्याल में स्वनूल देवी की जात होगी।

जिसमें उर्गम, डुमक व पल्ला की एकएक छतोलियांं समेत 12 छतोलियांं शामिल होंगी। 23 सितम्बर को सभी छंतोलियांं अपने – अपने गांवों में ब्रह्मकमल लेकर आयेंगी।

लोकगाथाओं एवं जागरों में के अनुसार नन्दा को नन्दीकुड से तथा स्वनूल को सोना शिखर से बुलाया जाता है।

मैनवाखाल एवं भनाई बुग्याल में मा नन्दा स्वनूल का जागरों से आह्वान किया जाता है। जागरों में पूरा वर्णन होता है और अन्त में नन्दा अवतरित पुरूष जिसे स्थानीय भाषा में पश्वा कहा जाता है। 23 सितम्बर को वापसी मे देवग्राम से 5 किमी दूर मरूडियो छानियोंं में निवास करने वाले लोग जो छह माह रहते है उनके द्वारा माँ नन्दा को भोग लगाया जायेगा।
यहीं पर ब्रहम कमल को छंतोलियों पर सजाया जायेगा।
सभी छंतोलियों मां नन्दा मंदिर बडगिण्डा में पहुंचेगी। पंच भाई टपोल्या मेला कमेटी जागरियों द्वारा जागरों में पूछा जाता है कि वहाँ जात यात्री ने क्या देखा कैसा दृश्य था कैसा पर्वत कैसा रास्ता था सबका उसी भाषा में जबाब देते हैं जो बडा मार्मिक वर्णन होता है। फिर छंतोलियों नन्दा मंदिर पहुचती है और लाटू अवतरित होता है। घंटाकर्ण समेत सभी देवता अवतरित होते है घंटाकर्ण के मंदिर में पहुंचकर ब्रहम कमल प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

इस अवसर पर राजेन्द्र रावत अध्यक्ष मेला कमेटी उर्गम घाटी कुंवर सिंह चौहान गणियां, रघुबीर नेगी कोषाध्यक्ष, कुन्दन सिंह रावत, शिव सिंह चौहान, कुंवर सिंह नेगी, जागरवेता महावीर राणा, पश्वा भूमिक्षेत्र पाल हीरा सिंह चौहान, पश्वा दाणी शंकर सिंह चौहान, ढोलवादक दीपक, गोपाल, प्रेम, पश्वा विश्वकर्मा रामचंद्र, अनूप नेगी प्रधान ल्यांरी थैणा, मिंकल प्रधान उर्गम, पुष्पा देवी गोदाम्बरी देवी हरकी देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Next Post

ऊखीमठ : मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिन पर बाबा केदार से उनके दीर्घायु की कामना की

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ काबिना मंत्री विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के जन्म दिवस पर भाजपा जिला संगठन रुद्रप्रयाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों,जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभ कामनाएं देते हुए बाबा श्री केदारनाथ से उनके दीर्घायु सुख- समृद्धि ,ऐश्वर्य एवं यशस्वी जीवन की कामना […]

You May Like