जोशीमठ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के जन्मोत्सव पर प्राचीन ज्योर्तिमठ पीठ में किया रूद्राभिषेक पाठ

Team PahadRaftar

संजय कुंवर,प्राचीन ज्योर्तिमठ पीठ जोशीमठ

सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनी, कुशल संगठनकर्ता, BJP उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज के प्राचीन ज्योर्तिमठ पीठ पर रूद्राभिषेक पाठ किया गया। मठ के पीठ पुरोहित ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि इस अवसर पर प्राचीन मठ में रुद्राभिषेक पाठ के साथ कीर्तन पूजन का कार्यक्रम भी हुआ। नगर क्षेत्र के राजीव आवासीय विद्यालय में भी जोशीमठ बीजेपी मंडल परिवार द्वारा स्कूली बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी शनिवार को आपदा प्रभावित गौरीकुंड पहुंचेंगे

लक्ष्मण नेगी जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  शनिवार 5 अगस्त को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  शनिवार  को प्रातः 11 बजकर 15 […]

You May Like