सीमांत ढाक – तपोवन की महिलाओं और युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

सीमांत की महिलाओं और युवाओं ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक

रविवार को तपोवन क्षेत्र में सेवा इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से संस्था के 25वें वर्षगांठ और आजादी के 75वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर ढाक आईटीआई से आठवीं बटालियन आइटीबीपी कैम्प तपोवन तक क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं एवं नागरिकों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस अभियान में 500 से अधिक महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक सेवा इंटरनेशनल संस्था के ओर से विवेक पंत, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, नीमा व शिवानी ने प्रतिभाग किया। क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायत महिला मंगल दल, वन पंचायत तपोवन, ग्राम पंचायत ढाक महिला मंगल दल और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने विशाल राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आठवीं आइटीबीपी तपोवन ने अपना पूर्ण सहयोग दिया गया।

Next Post

सीमांत जोशीमठ तिरंगा रैली में दिखी अनेकता में एकता - संजय कुंवर

जोशीमठ : तिरंगा मार्च में दिखी अनेकता में एकता,सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर “बंदे मातरम”के साथ हाथों में लहराया तिरंगा। संजय कुंवर जोशीमठ सूबे के आखिरी सरहदी सीमांत नगर जोशीमठ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पहली बार जोशीमठ नगर में […]

You May Like