जल कलश यात्रा में उमड़ी सैकड़ों भक्तों की भीड़ – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : केदार घाटी के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल जमदग्नेश्वर महादेव मन्दिर में ब्रह्मचारी ज्ञानान्द महाराज व जामू के ग्रामीणों के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रूद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा के सातवें दिन 251 जल कलशों से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। रूद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा के आयोजन से केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सोमवार को रूद्र महायज्ञ, मंगलवार को श्रीराम कथा तथा बुधवार को महाशिवरात्रि पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ जगदग्नेश्वर महादेव से जामू गाँव के मध्य मोरू नामक प्राकृतिक जल स्रोत के लिए रवाना हुए तथा प्राकृतिक जल स्रोत में विद्धान आचार्यों ने पूजा – अर्चना हवन कर 251 जल कलशों की विधिवत पूजा की। ठीक 11 बजे जल कलश यात्रा मन्दिर के लिए रवाना हुई तो भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण भू-भाग गुजायमान हो उठा। सैकड़ों भक्तों की हर हर गंगे , जय माँ गंगे के जयकारों से सम्पूर्ण केदार घाटी का वातावरण देव तुल्य बना रहा। जल कलश यात्रा के मन्दिर परिसर पहुंचने से वहाँ पूर्व से मौजूद सैकड़ों भक्तों ने पुष्प अक्षत्रों से जल कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। जल कलश यात्रा के जगदग्नेश्वर महादेव मन्दिर की एक परिक्रमा करने के बाद प्रधान कलश से जगदग्नेश्वर महादेव व ब्यास पीठ का जलाभिषेक किया गया तथा शेष कलशों का जल भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। जल कलश यात्रा की महिमा का वर्णन करते हुए अध्योध्या के 15 वर्षीय बाल ब्यास प्रजा शुक्ला ने कहा कि तीर्थ स्थलों आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत निकलने वाली जल कलश यात्रा के दर्शन करने के जन्म – जन्मान्तरो के पापों का हरण होता है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्री रामचंद्र जी के स्मरण मात्र से मानव को सदगति की प्राप्ति होती है। रूद्र महायज्ञ में आचार्य अमन अवस्थी, दीपांक अवस्थी, संजय कुमार्चली के नेतृत्व में 18 सदस्यीय विद्धान आचार्यों द्वारा हवन में अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो की आहूतियां डालकर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जा रही है। श्रीराम कथा में राहुल, अमित, संजय द्वारा ध्वनि पर साथ दिया जा रहा है जबकि योगेन्द्र वाजपेयी द्वारा अपनी पत्नी स्व0 कविता वाजपेयी की पुण्य स्मृति में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, मनोज पाण्डेय बीरेन्द्र बिष्ट, सन्दीप बेजवाल, प्रधान विनीता रमोला, पूर्व प्रधान पशुपतिनाथ कुर्माचली, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी, मन्दिर समिति अध्यक्ष सूरज नन्दवाण, उमेश चन्द्र कुर्माचली, प्रमोद कुर्माचली, जगत सिंह रमोला, शिवानन्द अथवाल, हीरा सिंह रमोला, दुर्गेश कुर्माचली, राजेन्द्र सिंह बर्त्वाल, महेन्द्र सिंह राणा, लक्ष्मण शुक्ला सहित जामू गाँव के विभिन्न संगठनों पदाधिकारी, सदस्य व सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Next Post

बुरांस से जंगल हुए लाल, शाहजहाँ की पत्नी मुमताज महल को भी बुरांस का फूल था बहुत पसंद - डॉ दीपक कुंवर की खास रपट

सदियों तक खिलता रहेगा ‘बुराँश’ चाहे कितना भी निष्ठुर हो ह्यूनाल…. डॉ०दीपक सिंह पहाड़ पर सदियों से “ह्यूनाल” (ह्यून्द) आ रहा है सदियों से बसंत में खिल रहा है बुराँस कमाल यह है कि जहाँ सबसे ज्यादा पड़ता है ह्यूनाल वहीं पर खिल उठते हैं सबसे ज्यादा बुराँस यदि बचा […]

You May Like