भगवान नरसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू : ऋषि प्रसाद सती

admin

भगवान नरसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू : ऋषि प्रसाद सती

संजय कुंवर 

श्री बदरीनाथ  – केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन मे चारों धामों की शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ हो चुका है और श्रद्धालु भी इन स्थलों तक पहुँचने लगे हैं।

बीकेटीसी श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों के साथ ही बारह महीनों खुले रहने वाले अधीनस्थ मंदिरों मे पूजन दर्शन एवं बेहतर प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ज्योतिर्मठ में स्थानीय पत्रकारों से वार्ता करते हुए  सती ने कहा कि श्री नृसिंह मंदिर एवं सम्पूर्ण परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया है। आद्य जगदगुरु शंकराचार्य के पौराणिक गद्दी स्थल का कायाकल्प कर श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सिद्धपीठ नवदुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना को भी मूर्तरूप दिया जाएगा।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष  सती ने कहा कि मुख्यमंत्री  धामी के मार्गदर्शन मे शीतकालीन यात्रा को लेकर लोगों मे उत्साह है, और मंदिर समिति शीतकालीन पूजा स्थलों तक पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर संशाधन मिलेंगे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

 

Next Post

पीपलकोटी : भालू ने सुरेड़ा गांव में गौशाला तोड़कर बैल को मार डाला, अब तक क्षेत्र में तीन मवेशियों को बना चुका शिकार

रविवार को भालू ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर हरीश सिंह बिष्ट सुरेड़ा का बैल मार दिया । एक माह में क्षेत्र के स्यूंण लदांऊ में तीन मवेशियों को मारने के साथ आधा दर्जन को घायल कर चुका है। ग्रामीण रातभर जागकर भालूओं से अपनी गौशालाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। […]

You May Like