संघर्ष की जीत : सेमलडाल मैदान में डेढ़ माह से चल रहा धरना-प्रदर्शन लिखित समझौता के बाद समाप्त

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : पीपलकोटी स्थित एसडी मैदान में चल रहा धरना 51 वें दिन बाद समाप्त हो गया है। प्रशासन की मध्यस्थता के बीच पिटकुल एवं बंड विकास संगठन के बीच हुए समझौते के बाद बंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

संगठन के संरक्षक अतुल शाह, अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित ने बताया कि पिटकुल विभाग द्वारा पीपलकोटी स्थित एसडी मैदान के समीप कार्यालय भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था। लेकिन बंड विकास संगठन व स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ ही ग्रामीण के भारी विरोध के बावजूद निर्माण कार्य को रोकना पड़ा।

बंड विकास संगठन के बैनर तले क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं व ग्रामीणों द्वारा हर दिन पिटकुल विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संगठन व पिटकुल विभाग के बीच एक लिखित समझौता हुआ। शुक्रवार को उपजिला अधिकारी, तहसीलदार व पिटकुल विभाग के अधिकारियों के साथ ही खेल विभाग के अधिकारी धरना स्थल में पहुंचे तथा समझौते को ग्रामीणों को बीच रखा। सहमति के बाद धरने को स्थगित किया गया।

इस मौके पर अतुल शाह पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक, देवेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष, हरीश पुरोहित, ताजबर सिंह नेगी, राकेश नवानी, भुवन लाल शाह अब्बल सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह चौहान, अनिल जोशी, दीपक पंत आदि शामिल थे।

Next Post

ऊखीमठ : भगवान तुंगनाथ धाम में 95 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : हिमालय में सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आकंडा 95 हजार के पार पहुंच गया है जबकि भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में 34 हजार, शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में 1 लाख 28 हजार तथा द्वितीय […]

You May Like