
संजय कुंवर
उर्गमघाटी : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया दो दिवसीय राज्यस्तरीय 28 वें गौरा देवी पर्यावरण, प्रकृति एवं पर्यटन उत्सव का किया उद्घाटन। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित।

उर्गमघाटी के राजकीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय पर्यावरण, प्रकृति एवं पर्यटन मेले के शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा किया गया। मेला समिति, महिला मंगल दल एवं ग्रामीणों ने खंडूड़ी का ढोल – तमाऊं और चांचडी, झुमैलो लोग गीतों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर चिपको नेत्री स्वर्गीय गौरा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस शुभ अवसर पर जनदेश द्वारा आयोजित मेले में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के लिए हिन्दुस्तान समाचार के जिला प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट और स्वतंत्र पत्रकार संजय कुंवर को सम्मानित किया गया। जबकि साहित्य के लिए कवियत्री शशि देवली को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय विभागों के स्टॉल भी लगाए गए।

