ऊखीमठ : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विभाग के तत्वावधान में विगत माह 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर शुरू हुए पोषण माह के समापन अवसर पोषण माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक/ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों / सहायिकाओं के सम्मान समारोह के साथ समापन हो गया है।
पोषण माह के सम्मान अवसर पर विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया जबकि 7 महिलाओं की गोद भराई रस्म व 5 नौनिहालों के अन्नप्रासन की रस्म अदा की गई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्री , सहायिका व महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों से बने व्यंजन व रंगोली प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। पोषण माह उत्कृष्ट कार्मिक/ आंगनबाड़ी कार्यकत्री / सहायिका सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्थानीय उत्पादों को अपनाना होगा।

उन्होंने त्यौहारों के सीजन मे स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आवाह्न किया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से स्वास्थ्य जीवन की कल्पना की जा सकती है क्योंकि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से मनुष्य निरोग रहता है। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने कहा कि सरकारों द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ हर महिला को लेना चाहिए तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न महिला समूहों व सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेश्वरी कुवर ने बताया कि पोषण माह व स्वस्थ नारी , सशक्त नारी के तहत एक माह तक विभिन्न केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये । उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग महिलाओ को स्वस्थ जीवन देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है तथा हमारा मुख्य उद्देश्य है कि सरकार व विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ हर महिला को अधिक से अधिक मिल सके । इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी ,सभासद सरला रावत , दलवीर नेगी , कुसुम नेगी , राजेन्द्र सिंह नेगी , रोशनी नौटियाल, नीलम जमलोकी , अनुज जोशी , प्रेमा बर्त्वाल सहित विभिन्न क्षेत्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,सहायिका व महिलाएं मौजूद रही।
