
लक्ष्मण नेगी
उखीमठ : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामोत्थान परियोजना के तत्वावधान में दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण प्रशिक्षण विधिवत शुरू हो गया है । प्रशिक्षण में देवभूमि सहकारिता फाटा व नवकिरण सहकारिता नारायणकोटी की 45 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लेकर सैकड़ो महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी है। उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है । उद्यान प्रवेक्षक सचिन तिवारी ने कहा की महिलाओं व काश्तकारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशन पर विभाग द्वारा दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही है तथा विभाग द्वारा समय – समय पर काश्तकारों को निःशुल्क फलदार पौधे वितरित किये जा रहे हैं। उद्यान ब्लॉक प्रभारी हरेंद्र पंवार ने महिलाओं को विभागीय विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बागवानी के लिए विभाग हमेशा काश्तकारों को प्रोत्साहन देता आ रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी रणजीत रावत ने प्रशिक्षण में अनेक जानकारी देते हुए कहा कि खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का के प्रयासों से आने वाले समय में ब्लॉक स्तर पर हर शनिवार को दुकानों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।

मास्टर ट्रेनर अरूण बुटोला ने महिलाओं को कृषि, बागवानी व पशुपालन की विस्तृत जानकारी दी । इस मौके पर अनिल धर्म्वाण, पंकज रावत , बीना देवी , अनीता देवी , सरिता देवी , पूजा देवी , पूनम देवी , इन्दु देवी , प्रर्मिला देवी , अंजना देवी , हिमानी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व दोनो सहकारिता की महिलाएं मौजूद रहीं।

