ऊखीमठ : भगवान मद्महेश्वर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य बसे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण तथा सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में शुभ लग्नानुसार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये हैं। कपाट खुलने के पावन अवसर पर 667 तीर्थ यात्री कपाट खुलने के साक्षी बने तथा शिव भक्तों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की।

भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलते ही यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है! बुधवार को ब्रह्म बेला पर गौण्डार गाँव में मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव लिंग ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवान मदमहेश्वर सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया। ठीक 5 प्रातः बजे भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौण्डार गाँव से कैलाश के लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर गौण्डार गाँव सहित विभिन्न यात्रा पडावों पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रों से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते देव दर्शनी पहुंचकर विश्राम किया तथा 11 बजे मदमहेश्वर धाम के भण्डारी मदन सिंह पंवार, विशाम्बर पंवार ने धाम से शंख ध्वनि देकर डोली को धाम आने का नियन्त्रण दिया तो डोली के साथ चल रहे भक्तों ने शंख ध्वनि देकर नियन्त्रण को स्वीकार किया तथा डोली धाम के लिए रवाना हुई। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने मुख्य मन्दिर की तीन परिक्रमा कर सहायक मन्दिरों मे शीश नवाया तथा ठीक 11: 10 बजे भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये! कपाट खुलने के बाद पण्डित कलाधर सेमवाल ने परम्परानुसार शुद्धिकरण यज्ञ किया तथा सैकड़ों भक्तों ने भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू लिंग पर जलाभिषेक कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की! कपाट खुलने के पावन अवसर पर अक्षीक्षण अभियन्ता मुकेश परमार व सामाजिक कार्यकर्ता नारायण दत्त जुयाल के विशेष सहयोग व लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया! सहायक दिवारा यात्रा प्रभारी प्रकाश पुरोहित ने बताया कि कपाट खुलने के बाद देर सांय तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है! कपाट खुलने के पावन अवसर पर जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट के नेतृत्व में , विलोचना रावत, मीना बहुगुणा , हेमलता बिष्ट, सुशीला भण्डारी, लक्ष्मी नेगी ने भगवान मदमहेश्वर की महिमा पर आधारित पौराणिक जागरों की शानदार प्रस्तुत दी। इस मौके पर डोली प्रभारी दीपक पंवार , दिवारा यात्रा प्रभारी देवेन्द्र पटवाल, निवर्तमान बीर सिंह पंवार, शिव सिंह रावत, प्रदीप धर्म्वाण,रवीन्द्र रावत, शिवानन्द पंवार, अरूण नौटियाल, बलवीर पंवार , मनमोहन पुण्डीर , वैशाली , हिमानी, लीना, दीक्षा , विनोद बर्त्वाल, सन्दीप बर्त्वाल, फते सिंह पंवार, अब्बल सिंह, दयाल सिंह, रवीन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, जीतपाल सिंह, दिलवर सिंह नेगी , विकास ,हेमन्त पोखरियाल राजीव नेगी , भूपेंद्र पंवार , उदय सिंह ,सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु व हक – हकूकधारी मौजूद रहे।

Next Post

ज्योतिर्मठ : हंसता हुआ कबूतर बना बर्ड वाचरों के आकर्षण का केंद्र 

ज्योतिर्मठ : हंसता हुआ कबूतर पक्षी बना बर्ड वाचरों के आकर्षण का केंद्र  पहाड़ रफ्तार  सूबे का पहला सरहदी सीमांत नगर ज्योतिर्मठ इन दिनों समर विजिटर पक्षियों के कलरव से गुलजार है।  इन दिनों यहां दक्षिणी भारत के विभिन्न प्रांत पूर्वी और पश्चिमी घाट,नीलगिरी की पहाड़ियों तमिलनाडु क्षेत्र मध्य प्रदेश […]

You May Like