उखीमठ : विधायक आशा नौटियाल गदेरों को पार कर पहुंची आपदा प्रभावितों के बीच, हर संभव मदद का भरोसा

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने आपदा प्रभावितों क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र डुंगर-भटवाड़ी ,बड़ेथ,पाटियूँ एवं जोला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक नौटियाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन,आवश्यक दवाएं एवं जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों को किसी प्रकार की परेशानियां न हो उसके ज़िम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कहा कि आपदा के तुरंत बाद प्रभावितों के राहत एवं बचाव कार्य किया गया एवं आवाजाही के लिए कुछ स्थानों पर मोटर मार्ग को खोल दिया गया है एवं लगातार कार्य प्रगति पर है।

विद्युत पेयजल आपूर्ति कुछ स्थानों पर बहाल कर दी गई है और दुरुस्तीकरण का कार्य टीमों द्वारा किया जा रहा है। कहा कि घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फ़ोन से लगातार संपर्क कर क्षेत्रवासियों की चिंता कर रहे हैं। कहा कि आपदा के इस संकट में पूरी सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है।

Next Post

ऊखीमठ : विधायक आशा नौटियाल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, हर संभव मदद का भरोसा

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने आपदा प्रभावितों क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र डुंगर-भटवाड़ी ,बड़ेथ,पाटियूँ एवं जोला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस […]

You May Like