ऊखीमठ : मां नारी देवी समिति की बैठक संपन्न, आय – व्यय पर हुई चर्चा

Team PahadRaftar

 मां चंडिका नारी देवी की बन्याथ के दौरान हुए आय-व्यय की आम बैठक हुई संपन्न। समिति की आय- व्यय की आम बैठक , समिति के पदाधिकारियों, नोज्युला के ग्राम सभा प्रधानों, एवं भक्तजनों की उपस्थित में हुई संपन्न।समिति की आय- व्यय की आम बैठक में उपस्थित सभी भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं ने की समिति की भूरि भूरि प्रशंसा! समिति ने सभी भक्तजनों के सहयोग के लिए जताया आभार।

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : नोज्युला मंदिर समिति नारी सतेराखाल की एक आम बैठक भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव व मां चंडिका नारी देवी के प्रांगण में आय- व्यय के संदर्भ में मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज सिंह रावत की अध्यक्षता एवं मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों तथा नोज्युला के ग्राम सभा प्रधानों तथा श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक में मां जगदंबा भवानी नारी देवी की देवरा यात्रा के दौरान भक्तो द्वारा चढ़ाई गई भेंट द्वारा हुई आय एवं देवरा यात्रा तथा बनियाथ (महायज्ञ ज्ञान )के दौरान हुऐ व्यय का पूरा विवरण आम बैठक में रखा गया। आय व्यय का संपूर्ण विवरण समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश वीर सिंह नेगी ,समिति के संरक्षक जयकृत सिंह बिष्ट, समिति के वित्तीय प्रबंधन बृजमोहन सिंह बिष्ट सहित आदि पदाधिकारियों ने रखा। जिसमें आम बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं श्रद्धालुओं तथा भक्त जनों ने समिति की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। तथा मां चंडिका नारी देवी एवं भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव के जय कारे लगाएं ।

इस दौरान समिति ने पंचकोटी पोला, मयकोटी , थलासू एवं दरम्वाडी के पूज्यपाद ब्राह्मणों से आशीर्वचन की मनोकामना के साथ देवरा यात्रा एवं बनियाथ (महायज्ञ ज्ञान)के साथ साथ सभी कार्यक्रमों में सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा सभी के सुख समृद्धि एवं उज्जवलमय जीवन की मंगल कामना की।

ज्ञात हो कि 30 वर्षों के बाद नोज्युला की आराध्य मां चंडिका नारी देवी अपनी देवरा यात्रा पर धियाणियों, भक्तों एवं श्रद्धालुओ को अपना आशीर्वाद देने के लिए चारो दिशाओं में निकली । देवरा यात्रा के बाद बनियाथ (महायज्ञ ज्ञान) पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। तथा मां भगवती अपने मंदिर में सभा मंडप के गर्भ गृह में विराजमान हुई।

इस दौरान प्रद्युमन सिंह बर्त्वाल, सत्येंद्र पाल सिंह बर्त्वाल,विक्रम सिंह रावत ,गोबिंद सिंह नेगी, यशवंत सिंह रावत,गजे सिंह सजवान, महेंद्र सिंह बर्त्वाल, सतेन्द्र सिंह बर्त्वाल, राजमोहन सिंह सजवान,महिपाल सिंह नेगी, दयाल सिंह सजवान, मनोज बिष्ट , कैलाश चमोला, विजयपाल सिंह बर्त्वाल, वीर सिंह, सजवान , प्रेम सिंह नेगी, दयाल सिंह रावत, राय सिंह बिष्ट, चरण सिंह पेलडा, कुंवर सिंह सजवान, बख्तावर सिंह बिष्ट,जयबीर सिंह बिष्ट, बलबीर सिंह सजवान,मकान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह पेलड़ा, सुरेंद्र प्रसाद मलवाल आदि पदाधिकारी एवं भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोशीमठ : हरिओम रावत का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन, सीमांत में खुशी की लहर

जोशीमठ के हरिओम रावत बने राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, लोकसेवा आयोग के माध्यम से हुआ चयन, परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी के लहर संजय कुंवर जोशीमठ : हरिओम रावत का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हो गया है। […]

You May Like