ऊखीमठ : माता अनसूया की देवरा यात्रा रात्रि विश्राम को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची

Team PahadRaftar

माता अनसूया केदारघाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर दे रही आशीर्वाद। नारायणकोटी से भावुक विदाई के साथ आज विश्वनाथ मंदिर पहुंची 

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की अराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा केदार घाटी की सुरम्य वादियों के मध्य विराजमान नारायण कोटि गांव से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर विभिन्न गांवों का नगर भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंच गयी है।

श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा कल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न हिल स्टेशनों व गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी । 51 वर्षों बाद सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के केदार घाटी आगमन से केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सोमवार को नारायणकोटि गांव मे देवरा यात्रा मे साथ चल रहे विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवती अनसूया, बाबा केदार, काशी विश्वनाथ, जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाह्न कर आरती उतारी तथा श्री सती शिरोमणी अनसूया की रथ डोली देवरा यात्रा ने नारायणकोटि गांव के विभिन्न तोकों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीणों ने लाल – पीले वस्त्र सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर भगवती की देवरा यात्रा को भावुक क्षणों के साथ विदा किया।

श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने नाला गांव का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने भगवती अनसूया सहित देवरा यात्रा मे साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओं के निशानों की पूजा – अर्चना व दर्शन कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दोपहर बाद देवरा यात्रा के विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचने पर भक्तों ने भव्य स्वागत किया।

देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को देवरा यात्रा सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में तीर्थ दर्शन व विभिन्न गांवों का नगर भ्रमण करने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी, देवरा यात्रा संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, आचार्य डा0 शेखर तिवारी , आशुतोष बिष्ट, मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट , राकेश तिवारी , सतेन्द्र बिष्ट, अशोक बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी , अंशु बिष्ट, अवधेश बिष्ट, नितीन बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विपिन बिष्ट, रवि बिष्ट, गौरव तिवारी , अभिषेक तिवारी सहित ब्यूग, कोरखी , खुमेरा गांवों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

ज्योतिर्मठ : महाविद्यालय में छात्रों को सूचना अधिकार अधिनियम की दी जानकारी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में सूचना के अधिकार पर कार्यशाला का आयोजित  संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में सूचना के अधिकार के सम्बंध में युवाओं के बीच जागरूकता का प्रसार करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए ज्योतिर्मठ […]

You May Like