कर्णप्रयाग : पुलिस ने कोटद्वार से चार चोरों को किया गिरफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

कर्णप्रयाग  / गौचर : विगत 15 जून को कर्णप्रयाग महादेव ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्तों को कोटद्वार से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

पुलिस के अनुसार महादेव ज्वेलर्स के मालिक प्रियांशु बंसल पुत्र ने 15 जून 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि ज 12 जून को सुबह करीब 10 बजे तीन महिलाएं गहने खरीदने के बहाने दुकान पर आईं थी। गहने देखते समय उन्होंने गहनों की ट्रे से एक अंगूठी और कान की बाली की एक जोड़ी जिनकी कीमत करीब 1,25,000 रुपये) चोरी कर ली थी। इस संबंध में तत्काल कोतवाली कर्णप्रयाग में धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने इस प्रकार के अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर इस गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग राकेश चंद्र भट्ट के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित इस टीम ने गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान 14 जून 2025 को सूचना मिली कि उक्त तीनों महिलाएं नारायण बगड़, कुलसारी और थराली बाजार में भी ज्वेलरी की दुकानों पर इसी तरह खरीददारी के बहाने आई-गई थीं। इस सूचना पर पुलिस टीम को विभिन्न हिस्सों में बांटा गया। एक टीम SSI संजय नेगी के नेतृत्व मेंने नारायण बगड़, थराली आदि बाजारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दूसरी टीम चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक श्री मानवेन्द्र गुसाईं के नेतृत्व ने ग्वालदम, बैजनाथ, बागेश्वर, अल्मोड़ा आदि स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तीसरी टीम अपर उपनिरीक्षक राजीव कुमार चौकी प्रभारी बाजार कर्णप्रयाग को कर्णप्रयाग बाजार, घटनास्थल महादेव ज्वेलर्स और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने का जिम्मा सौंपा गया।तीनों टीमों द्वारा कर्णप्रयाग बाजार से लेकर बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत और सोमेश्वर तक लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई। फुटेज में यह सामने आया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कर्णप्रयाग बाजार में तीन महिलाएं और तीन पुरुष एक सफेद रंग की टैक्सी नंबर की स्विफ्ट कार से आए थे। फुटेज में यह भी दिखाई दिया कि 14 जून को ये लोग नारायण बगड़, थराली, ग्वालदम होते हुए बागेश्वर, अल्मोड़ा से काशीपुर और फिर मुरादाबाद की तरफ जा रहे हैं। गिरोह की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य जनपदों के सीमावर्ती थानों से जानकारी जुटाई गई, जिससे पता चला कि इस तरह के गिरोह मुरादाबाद और सम्भल की तरफ से सक्रिय रहते हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीमें 16 जून 2025 से उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल, मुरादाबाद और बिजनौर में कैंप कर स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच में यह भी पता चला कि यह गिरोह अत्यंत शातिर किस्म का है। वे टैक्सी नंबर की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं और लगातार अपना ठिकाना बदलकर बरेली, नैनीताल, हिमाचल और उत्तराखंड में भी अपराध करते रहे हैं। इस जानकारी पर स्थानीय मुखबिर तंत्र और एसओजी टीम चमोली से मिले सटीक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सूचना पर कल, 18 जून 2025 को गिरोह के कोटद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई। सिद्धाबली मंदिर के सामने कोटद्वार-पौड़ी रोड पर उक्त घटना में प्रयुक्त हुई एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर UK07TE0709) को रोका गया। कार से पुलिस टीम ने घटना में शामिल चार अभियुक्तों दो महिला व दो पुरुष को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया अधिकांश माल भी बरामद कर लिया गया है। एक महिला व एक पुरुष अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई और सफल अनावरण की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है।

पकड़े गए अभियुक्त 

सुरेंद्र सिंह पुत्र फकीर चंद निवासी ग्राम लाम्बिया थाना स्योहारा जनपद बिजनौर, अर्जुन सिंह पुत्र स्व. कोमल सिंह निवासी भदौड़ा डबल फाटक सीतापुरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष,ओमवती पत्नी महिपाल निवासी सिरकोनी काशीरामनगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष, सुनीता पत्नी पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी माता मंदिर वाली गली प्रकाश नगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उम्र 38 वर्ष हैं। इनके पास से एक अंगूठी (लेडीज ) पिली धातु कीमती करीब ₹ 60000 एक जोड़ी कान के कुण्डल पिली धातु कीमती करीब ₹ 65000 घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सफेद UK07TA0709 बरामद किया गया है।

इस टीम में व0उ0नि0. संजय सिंह नेगी, उ0नि0. मानवेन्द्र गुसाई, अ0उ0नि0 राजीव कुमार, हे0कां0 दीवान नेगी,हे0कां0 भगत लाल,हे0कां0 प्रदीप बहुखंडी,कां0 दिग्पाल भंडारी, कां0 नरेश नेगी,म0कां0 देवेश्वरी, कां0 चा0 संतोष चौहान, कॉन. राजेन्द्र सिंह,एस.ओ. जी,कॉन. आशुतोष तिवारी, एस. ओ. जी, म. होम. गार्ड. सरिता आदि रहे।

Next Post

ऊखीमठ : पर्यटन गांव सारी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ काफल फेस्टिवल संपन्न

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : पांडवाज ग्रुप व ग्राम पंचायत सारी के ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान मे पर्यटन स्थल सारी – देवरिया ताल में आयोजित पांच दिवसीय काफल फेस्टिवल के समापन गए। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम और काफल फेस्टिवल के समापन अवसर पर कलश संस्था के कवियों ने अपने […]

You May Like