ऊखीमठ : भगवान तुंगनाथ शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में हुए विराजमान

Team PahadRaftar

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद बाबा की उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों पर रात्रि विश्राम कर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए आज शीतकालीन प्रवास मक्कूमठ पहुंच गई है, अब श्रद्धालुओं को छह माह भगवान तुंगनाथ के दर्शन यहीं होंगे 

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ :  पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हो गई है।

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के मक्कूमठ आगमन पर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार से भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा विधि – विधान से शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में शुरू होगी।

भगवान तुंगनाथ की डोली के मक्कूमठ आगमन पर विभिन्न प्रदेशों के भक्तों द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। शनिवार को ब्रह्म बेला पर भनकुण्ड में विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाह्न किया तथा ठीक 10 बजे प्रातः भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हुई, भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का विभिन्न पड़ावों पर ग्रामीणों ने पुष्प, अक्षत्रों से भव्य स्वागत तथा राकेश्वरी नदी पहुंचने पर भगवान तुंगनाथ की डोली सहित विभिन्न देवी – देवताओं के निशाणों ने गंगा स्नान किया।

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचने पर ग्रामीणों व भक्तों द्वारा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी तथा अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियों से अर्ध्य लगाकर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान होने पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी द्वारा दान की परम्पराओं का निर्वहन किया तथा विद्वान आचार्यों ने अनेक पूजाएं सम्पन्न कर आरती उतारी उसके बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल के गर्भगृह में विराजमान हुई। डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित ने बताया कि भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से मक्कूमठ आगमन पर शीतकालीन गद्दीस्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि कल से भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा मक्कूमठ मे विधिवत शुरू होगी तथा शीतकाल की अवधि मे तीर्थ यात्री भगवान तुंगनाथ के दर्शन मक्कूमठ मे करेंगे।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला , जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण , पूर्व जिपस रीना बिष्ट,सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल सिंह नेगी , प्रधान सुनीता मैठाणी , विनोद नेगी , पूर्व प्रधान विजयपाल नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष चौहान, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी , महामंत्री दीपक नेगी , क्रौचवासी ट्रेवल सूरज नेगी , देवेन्द्र रावत, भगवती प्रसाद मैठाणी , जीतपाल भण्डारी , कुलदीप रावत, रवीन्द्र पुष्वाण, दलेब राणा , सन्तोष त्रिवेदी , मुकेश त्रिवेदी , बलवन रावत, अतुल मैठाणी , अजय मैठाणी , चन्द्र मोहन बजवाल, हेमन्त धर्म्वाण, सहित मन्दिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी, हक – हकूकधारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

गोपेश्वर : और जब डीएम साहब भी बोल जाते थे जै उत्तराखण्ड

और जब डीएम साहब भी बोल जाते थे जै उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की पटकथा रजपाल बिष्ट गोपेश्वर। उत्तराखण्ड राज्य जब अपनी स्थापना का रजत जयंती समारोह मनाने जा रहा है तो तब राज्य निर्माण आंदोलन की पटकथा की यादें भी बरबस ताजा हो जाती हैं। इसी दौर में सरकार […]

You May Like