ऊखीमठ : ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी को मुख्यमंत्री आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी के मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत के अधीन विकसित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गैड़ बष्टी पहुंच कर ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार कर दी है, साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गैड़ बष्टी गाँव पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना को जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जायेगी तथा कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिलने पर मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा।

ग्राम पंचायत प्रधान राजेन्द्र पंवार की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय  बैठक को सम्बोधित  करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी पंवार ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाता है तो गाँव के काश्तकार आत्मनिर्भर होने के साथ – साथ गाँव में पर्यटन गतिविधियो को बढ़ावा मिलेगा। प्रधान संगठन ब्लॉक  महामंत्री  मदन भट्ट  ने कहा कि गैड़ बष्टी के प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा अन्य काश्तकारों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं तथा गाँव का चयन मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में होने से गाँव को विशिष्ट पहचान मिलेगी। सहायक खण्ड विकास अधिकारी बीरेन्द्र  मोहन घिल्डियाल ने समन्वय बैठक मे ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में ग्रामीण बलवीर राणा ने गैड़ – बष्टी 3 किमी मोटर मार्ग का शेष कार्य पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि बष्टी तोक के यातायात से अछूते रहने के कारण काश्तकारों को विपणन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में ग्रामीणों ने बष्टी – देवरियाताल पैदल ट्रैक को विकसित करने, पैदल ट्रैक पर सोलर लाइट,  शौचालय, कूड़ेदान व प्रतीक्षालय, सकिना- बष्टी पैदल मार्ग  विकसित करने , गैड़ – बष्टी पैदल मार्ग का सुधारीकरण करने , बष्टी गाँव के मध्य जाखराजा मन्दिर का सौन्दर्यीकरण करने, गाँव के काश्तकारों को 30 लाख रूपए की लागत के कृर्षि उपकरण मुहैया करवाने, गाँव के विभिन्न तोकों में 40 कम्पोज पिटो का निर्माण करने तथा मनसूना – गैड़  मोटर मार्ग के शुरू में प्रवेश द्वार बनाने सहित अनेक प्रस्ताव व सुझाव दिये।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य  सरोज राणा, पूर्व  प्रधान  नरेन्द्र पंवार,  सहायक  कृर्षि अधिकारी दिनेश चन्द्र  राणा , उद्यान  प्रभारी हरेन्द्र पंवार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  ब्लॉक  मैनेजर  रणजीत  रावत, गिरधारी सिंह रावत,  गणेश अग्रवाल,  हिमांशु  पाण्डेय, अजय डबराल, डा. मनीष रावत,  अनिल धर्म्वाण,  सूरज बुटोला, देवेश नौटियाल, सरला पंवार, हेमा मनवाल , अभ्युदय  जमलोकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

 

Next Post

चमोली : पुलिस अधीक्षक से पीपलकोटी नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ते नशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संजय कुंवर  चमोली : नगर पंचायत पीपलकोटी के साथ आसपास के गांवों में बढ़ते नशा के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक […]

You May Like