ऊखीमठ : शिक्षाधिकारी अजय कुमार ने विभिन्न विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय कुमार चौधरी ने विकासखंड ऊखीमठ के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन – पाठन , मध्याह्न भोजन का जायजा लिया तथा नौनिहालों संग अपने अनुभव साझा किये।

उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान नौनिहालों संग मध्याह्न भोजन चखा तथा विभागीय उच्चाधिकारी के मध्याह्न भोजन के दौरान अपने बीच उपस्थित रहने पर नौनिहाल प्रफुल्लित हुए। उन्होंने विद्यालयों में तैनात अध्यापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नौनिहालों के पठन- पाठन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी तथा नौनिहालों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी हर एक शिक्षक की है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय कुमार चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय पाली फापज, गडगू ,गैड , मनसूना , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली फापज, गडगू व जी आई सी मनसूना का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्थाओं व मध्याह्न भोजन का जायजा लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है इसलिए समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा के अन्तर्गत संचालित योजनाओ का लाभ हर नौनिहाल को दिलाने के लिए हर शिक्षक का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि समग्र अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निशुल्क गणवेश , विद्यालय अनुदान , पुस्तकालय, क्रीड़ा, इको क्लब जूते बैग हेतु धनराशि जैसी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ हर नौनिहाल को मिलना चाहिए। उन्होने औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न विद्यालयों में तैनात शिक्षको को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय निर्धारित समय पर खुलने व बन्द होने चाहिए तथा पठन- पाठन के साथ खेल – कूद गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलना चाहिए क्योंकि खेलों में रूचि रखने से सांसारिक व मानसिक विकास होता है तथा नौनिहालों में नव ऊर्जा का संचार होने के साथ नौनिहालों में खेलों में प्रतिभाग करने की ललक पैदा होती है। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली फापज में नौनिहालों संग मध्याह्न भोजन चखा तथा मध्याह्न भोजन के दौरान अपने मध्य विभागीय उच्चाधिकारी मिलने पर नौनिहाल काफी खुश दिखे।

Next Post

ज्योर्तिमठ : छोटी दीपावली पर गौ माता की पूजा कर खिलाया पकवान

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : छोटी दीपावली पर सीमांत क्षेत्र में गौ माता की पूजा कर गौ पीना व पकवान खिलाया गया। सूबे के सीमांत छेत्र ज्योतिर्मठ में दीपावली पर्व पर दो दिनों तक प्रत्येक घरों में देवी-देवताओं के पूजन के साथ-साथ त्योहार के लिए विभिन्न पकवान पूरी, पकौड़ी का प्रसाद […]

You May Like