लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : अंकिता हत्याकांड में नया मोड़ आने पर कांग्रेस प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के निर्देश पर ब्लॉक कार्यकारिणी ने मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर गट्टू का पुतला दहन किया। पुतला दहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ – चढ़कर भागीदारी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि उत्तराखंड का जनमानस पूर्व से ही अंकिता हत्याकांड की सीबीआई की मांग करता आ रहा है मगर प्रदेश सरकार मौन बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में गट्टू के नाम का खुलासा होने के बाद भी प्रदेश सरकार का मौन बैठने से प्रदेश सरकार सवालो के घेरे में आ गयी है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी स सदस्य विकासखंड मुख्यालय के गैट पर एकत्रित हुए कहा मुख्य बाजार तक प्रदेश सरकार व भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
मुख्य बाजार में प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी ने कहा कि सोशल, मीडिया पर वायरल वीडियों में गटटू के नाम का खुलासा होने उत्तराखंड की अस्मिता शर्मसार हुई है। इसलिए बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस पीसीसी सदस्य आनन्द सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश मे भ्रष्टाचार चरम पर है तथा प्रदेश सरकार मौन बैठी हुई है इसलिए भविष्य अंकिता हत्याकांड जैसे मामलो की पुनरावृत्ति होने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि गट्टू का नाम उजागर होने के बाद भी प्रदेश सरकार व भाजपा का मौन रहने से स्पष्ट हो गया है कि मातृ शक्ति की सुरक्षा खतरे में है। कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बगवाडी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं हुई तो प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन उग्र किया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बीरेन्द्र असवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी , कांग्रेस युवा पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, सैनिक प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर नेगी, सेवा दल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, चैत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
