ऊखीमठ : अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कैंडल शोक सभा आयोजित की

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ :  अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सोमवार देर सांय मुख्य बाजार में कैंडिल शोक सभा का आयोजन कर प्रदेश सरकार व गटटू ,भट्टू के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कैंडिल शोक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी शामिल थे। कैंडिल शोक सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कर दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आन्दोलन को उग्र रूप  दिया जायेगा जिसकी पूर्ण  जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी।

वक्ताओ ने कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड मे दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच करने से डर रही है इसलिए आन्दोलन की आग दिल्ली जन्तर-मन्तर से लेकर  सम्पूर्ण उत्तराखंड में फैल चुकी है। वक्ताओं  ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आज जांच का झूठा आश्वासन दे रहे है जबकि 2022 से अभी तक जांच को ठंडे  बस्ते में रखा है, जबकि प्रदेश सरकार को 2022 में ही सीबीआई जांच के आदेश  जारी करने चाहिए थे। वक्ताओं  ने कहा कि देश व प्रदेश  में भ्रष्टाचार चरम पर है महिलाएं आज सुरक्षित नहीं हैं फिर  भाजपा के पदाधिकारी सत्ता की आड़ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं । वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा होने के बाद  भी प्रदेश सरकार  मौन  बैठी हुई है।

कैंडिल शोक सभा में जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण,  पूर्व  नगर पंचायत अध्यक्ष  रीता पुष्वाण,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य  संगीता नेगी , कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर,  पूर्व  सभासद प्रमोद  नेगी ,  प्रकाश गुसाई, सीटू जिला मंत्री बीरेन्द्र  गोस्वामी ,   सन्तोष  त्रिवेदी , डा0 कैलाश पुष्वाण,  धर्मेन्द्र  पुष्वाण,  वन्दना पुष्वाण,  नवदीप  नेगी  सहित  दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे ।

 

Next Post

ऊखीमठ : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल महाकुंभ का आगाज

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ  : युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्राफी खेल महाकुंभ का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है। राजकीय इन्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित खेल  महाकुंभ में 11 न्याय पंचायतों के प्रतिभागी शामिल हैं। चार […]

You May Like