
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : विकासखंड मुख्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पांचवे राउंड की मतगणना जारी है तथा मतगणना सातवे राउंड में सम्पन्न होगी। जिला पंचायत के त्रियुगीनारायण व ल्वारा वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने जीत दर्ज की जबकि कालीमठ वार्ड पर मतगणना जारी है । जिला पंचायत के त्रियुगीनारायण वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी अमित मैखण्डी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिवाकर गैरोला को 197 मतों से हराया है जबकि इस वार्ड पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दिनेश उनियाल छटवे स्थान पर रहे।

जिला पंचायत के त्रियुगीनारायण वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी अमित मैखण्डी ने 1599 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की है जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिवाकर गैरोला 1402 मत हासिल कर सके । इस वार्ड पर क्रमश धर्मेश नौटियाल – 708 ,नितीन जमलोकी – 698 , उपेन्द्र रमोला ‘ 680 , दिनेश उनियाल – 540 , रोबिन रावत – 503 , जीत सिंह- 348 , बीरेन्द्र सिंह- 153 तथा देव प्रकाश सेमवाल 100 मत हासिल कर सके।
जिला पंचायत के ल्वारा वार्ड पर

निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध बगवाडी ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुमन तिवारी को 225 मतो से हराया है । इस वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध बगवाडी ने 15 10 मत हासिल कर जीत दर्ज की है जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुमन तिवारी ने 1285 मत हासिल किये है जबकि शैलेन्द्र कोटवाल- 1244 , हुक्म सिंह फर्स्वाण- 1231 तथा मनोज ने 125 मत हासिल किये है । विजय प्रत्याशियो द्वारा मुख्य बाजारों में विजय जुलूस निकालकर जनता का अभिवादन किया जा रहा है । नवनिर्वाचित प्रधान । त्रियुगीनारायण – रूचि देवी , तोषी – दीपेन्द्र सिंह, गौरीकुंड- कुसुम देवी , खड़िया – दीपा देवी , शेरसी – बीरेन्द्र सिंह, न्यालसू – बबीता देवी , रविग्राम – रामेश्वर प्रसाद, जामू – गीता देवी , देवर – मुन्नी देवी , भेतसेम- शैला देवी , खुमेरा- मुकेश चन्द ,देवशाल- सुभम देवशाली , मैखण्डा – कविता देवी , ब्यूग – अनिल कुमार, त्यूडी – सुभाष रावत, बणसू – दर्शनी देवी , साकरी- वन्दना देवी , अद्रवाणी- ओम प्रकाश, देवली भणिग्राम – ‘ वन्दना देवी , तुलंगा – सरिता देवी , लमगौण्डी ‘ रंजना देवी , ल्वारा – आशा देवी , फली फसालत – महेन्द्र कुमार। चौमासी – कुलदीप सिंह, जाल मल्ला – त्रिलोक सिंह, चिलौण्ड- बीरबल सिंह, गौण्डार – अनूप पंवार , बुरूवा – मदन भट्ट, जग्गी बगवान – प्रर्मिला देवी , बेडूला – प्रदीप सिंह, कोटमा अंजना- देवी , स्यासू – कुवर सिंह, कुणजेठी- अनिल कुमार, ब्यूखी – बलवीर सिंह । नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य । त्रियुगीनारायण – सुमन देवी , खड़िया- योगिता रावत , साकरी – उमेश चन्द , देवर – गिरीश चन्द , भेत सेम – प्रियंका देवी , खुमेरा – सुनीता देवी , ल्वारा – वन्दना देवी , तुलंगा – बीरेन्द्र सिंह, ल्वाणी – माधव , देवली भणिग्राम- आलोक तिवारी ।

