ऊखीमठ : भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में 11 दिवसीय महायज्ञ पूर्ण आहुति के साथ संपन्न

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : 360 गांवों के अराध्य देव भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ पर आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन का समापन पूर्णाहुति के साथ हो गया है। महायज्ञ व पुराणवाचन के समापन अवसर पर भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित ॐ जय कार्तिक स्वामी की आरती का विमोचन भी किया गया तथा पूर्णाहुति के पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

महायज्ञ व पुराणवाचन की पूर्णाहुति के बाद भगवान कार्तिक स्वामी की रूप छड़ी व चल विग्रह उत्सव मूर्तिया सुवारी ग्वास गाँव पहुंच गयी है। रविवार को विद्वान आचार्यों ने ब्रह्म बेला पर स्कन्द नगरी मे पंचाग पूजन के तहत भगवान कार्तिक स्वामी सहित 33 कोटी – देवताओं का आवाह्न किया तथा ठीक सात बजे प्रात: भगवान कार्तिक स्वामी सहित अनेक देवी – देवताओं के निशान क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुए तथा विद्वान आचार्यों ने हवन कुण्ड मे अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियों की आहुतियां डालकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। महायज्ञ व पुराणवाचन के समापन अवसर पर भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित ॐ जय कार्तिक स्वामी आरती का विमोचन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ करोड़ो हिन्दुओं की आस्था व विश्वास का केन्द्र बना हुआ है तथा सोशल मीडिया पर इस प्रकार के धार्मिक भजनों के प्रकाशन से भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा आम जनमानस तक पहुंचेगी जिससे क्रौच पर्वत तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा । निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी ने कहा कि भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौच पर्वत तीर्थ धीरे – धीरे पर्यटन सर्किट के रूप मे विकसित हो रहा है । कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित ॐ जय कार्तिक स्वामी की आरती के निर्माता / लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी , आरती को स्वर देने वाली उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पूनम सती ,आरती को संगीत देने वाले अनूप नेगी व कर्मा स्टूडियो देहरादून का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन – जन पहुंचाने की सराहनीय पहल की जा रही है । कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान कार्तिक स्वामी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । महायज्ञ व पुराणवाचन के समापन अवसर नीति घाटी की उभरती लोक गायिका चंदा बमपाली के धार्मिक भजनों की धूम रही जबकि उर्खोली चोपता निवासी दीपेन्द्र नेगी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गयी।

इस मौके पर डा 0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी चैयरमैन लखपत राणा , कालीमठ मन्दिर समिति प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित, वीरागना संगठन अगस्तमुनि अध्यक्ष माधुरी नेगी , मन्दिर समिति प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी , सचिव बलराम सिंह नेगी , सह प्रबन्धक रमेश सिंह नेगी , उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी ,चरण सिंह राणा , निवर्तमान प्रधान घिमतोली बसन्ती देवी , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी ,अगस्तमुनि ग्रामीण अध्यक्ष बृजमोहन नेगी , ललिता प्रसाद भट्ट, पूर्व क्षेपस मगन सिंह नेगी , कुवर सिंह नेगी , चन्द्रशेखर नौटियाल , सुधीर नौटियाल, चन्दन सिंह नेगी , बीरेन्द्र सिंह नेगी सहित हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

देहरादून : यारियां सोसाइटी द्वारा LGBTQ कम्युनिटी के लिए लीगले लीटरेसी वर्कशॉप का आयोजन

यारियां सोसाइटी द्वारा LGBTQ कम्युनिटी के लिए लीगले लीटरेसी वर्कशॉप का आयोजन संजय कुंवर देहरादून : यारियां सोसाइटी देहरादून द्वारा द हमसफर ट्रस्ट के सहयोग से होटल लॉर्ड में LGBTQ समुदाय के लिए कानूनी साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज […]

You May Like