चमोली : राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

Team PahadRaftar

संजय कुंवर जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ की एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नमामि गंगे इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति कुमारी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान बाजार आधारित अर्थव्यवस्था के दौर में हिमालय और यहां के लोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण की मजबूत नींव रख सकते हैं।

इस अवसर पर नमामि गंगे के संयोजक डॉ. धीरेंद्र ने भी पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन पर अपने विचार रखे। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बीए छठे सेमेस्टर की विनीता ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की रिस्पना ने द्वितीय तथा बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह, डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. नवीन पंत, अनुसेवक मुकेश सिंह, अनूज सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : 25 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले- राजजात मार्ग निर्माण में बरती जा रही लापरवाही

ग्वालदम-नंदकेशरी सड़क निर्माण पर घमासान, गुणवत्ता और वन भूमि क्षति को लेकर ग्रामीणों का विरोध थराली /चमोली, गिरीश चंदोला संवाददाता। नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के लिए ग्वालदम-नंदकेशरी मोटरमार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपये अब सवालों के घेरे में आ गए हैं। […]

You May Like