कर्णप्रयाग के व्यापारियों ने किया सेल लगाने का विरोध – केएस असवाल कर्णप्रयाग

Team PahadRaftar

कर्णप्रयाग के व्यापारियों ने किया सेल लगाने का विरोध 

कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में रामनगर से आये लोगों द्वारा सेल लगाकर जो अवैध तरीके का व्यापार किया जा रहा है उसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। जिसके लिए व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो साल से स्थानीय व्यापारी कोरोना की मार झेल रहे हैं जबकि स्थानीय व्यापारी कई किस्म के टैक्स सरकार को देता है। वहीं दूसरी तरफ अगर बाहर का व्यापारी इस प्रकार से आकर अवैध तरीके से कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाकर व्यापार करेगा तो स्थानीय व्यापारियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

इससे पूर्व गौचर क्षेत्र में इनका विरोध किया गया था। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में आंदोलन किया जिसमें व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूरी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप चौहान, ईश्वरी मैखुरी, राकेश कुमार डिमरी, धर्मवीर रावत, देवी मैखुरी,अंशी देवी,अनिल कंडवाल,रमेश पुरोहित ,लक्की,नरेंद्र कोठियाल,निशार,संजय अरोड़ा,कनकपाल सिंह, प्रेम पुरोहित,अनूप चौहान,देवेंद्र रावत,कांति पुजारी,मनोज गुसाई,अरविंद चौहान,सोहन नोटियाल,दिगम्बर सती,चंद्रशेखर जुयाल,राशिद,दिनेश बहुगुणा,बृजेश बिष्ट,अमित मैखुरी,

Next Post

राष्ट्रीय कवि संगम चमोली द्वारा आयोजित श्रीराम काव्य प्रतियोगिता में शालिनी नेगी प्रथम - पहाड़ रफ्तार

राष्ट्रीय कवि संगम की चमोली जनपद इकाई द्वारा “श्रीराम काव्य प्रतियोगिता 2021” के अंतर्गत जनपदस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में संपन्न किया गया। इस अवसर पर अनेकों प्रतिभागियों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर काव्य पाठ का किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पंचायत […]

You May Like