जिला पंचायत अध्यक्ष पर उपाध्यक्ष ने लगाए मनमानी के आरोप, गढ़वाल आयुक्त को भेजा शिकायती पत्र – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने गढ़वाल आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर जिला पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्यों में मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने ज्ञापन में कहा कि चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से बदरीनाथ विधानसभा में ही विकास कार्यों को स्वीकृति दे रही है। जबकि जिले की अन्य दो विधानसभाओं में विवेकाधीन कोष का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में कई जगह सड़कों पर प्रवेश द्वार निर्माण कराए गए हैं। ताकि उन्हें इसका राजनीतिक लाभ मिल सके। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है तथा नियोजन समिति की बैठकों की जानकारी उन्हें नहीं दी जा रही है। उन्होंने कोरोना काल में वितरित सामग्री की भी जांच की मांग की है। उपाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के पूर्व कार्यकाल के दौरान नंदा देवी राजजात में हुए निर्माण कार्यों में जांच के बाद भी तत्कालीन अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई है। अध्यक्ष पर भाजपा से भी सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष अपने पति पूर्व काबिना मंत्री को राजनीतिक फायदा दिलाने के लिए ही विकास योजनाओं का आवंटन कर रही है।

Next Post

केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रघुवीर बिष्ट

भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली की कार्यकर्ता बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर में हुई। जिसमें नगर मंडल पीपलकोटी नगर दशोली एवं नगर मंडल गोपेश्वर के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं […]

You May Like