जिलाधिकारी ने दिए पिंडर नदी पर बनी ट्रॉली घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने पिंडर नदी पर बनी हाइड्रोलिक ट्राली घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। दरअसल विगत 28 अक्टूबर को पिडंर नदी पर बनी हाइड्रोलिक ट्रॉली खराब होने से देवाल विकासखंड के लिंगड़ी-ओडर गांव की चार महिलाएं करीब तीन घंटे तक नदी के ऊपर ट्रॉली में अटकी रही। लोक निर्माण विभाग को इस घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद भी तत्काल कोई कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू कर रस्सियों के सहारे ट्रॉली में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। इस घटना में जानमाल की क्षति की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। परगना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी थराली को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए जिलाधिकारी ने 07 दिन के भीतर प्रश्नगत घटना की विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि तकनीकि सहयोग के लिए अपने स्तर से तकनीकि विभाग की सहायता ली जाए।

Next Post

गोपेश्वर में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन - पहाड़ रफ्तार

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पेट्रोल पम्प पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व मंहगाई के विरोध में भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। […]

You May Like