ऊखीमठ : शिक्षा विभाग द्वारा निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आयोजित

admin

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित नौनिहालों ने प्रतिभाग किया।

आयोजक मण्डल द्वारा निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट  स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया। बीआरसी सभागार में आयोजित निपुण विधार्थी प्रतियोगिता में बतौर  मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए  खण्ड  शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल के प्रतिनिधि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह  बर्त्वाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से नौनिहालों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है तथा नौनिहालों को जीवन पथ पर अग्रसर होनी की प्रेरणा मिलती है। बीआरपी प्रज्ञा सेमवाल  ने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय  द्वारा नौनिहालो के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत  अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है तथा विभिन्न विद्यालयों मे अध्यनरत नौनिहालों को उन योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है।

जानकारी देते हुए नीशा गुंसाई ने बताया निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिन्दी व गणित  विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें अभिनय भट्ट खड़िया प्रथम,  आदर्श ऊखीमठ द्वितीय,  मयंक पैज तृतीय  स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को तीन हजार,  द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दो हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को एक हजार नगर  राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके आरती, देवेन्द्र  बजवाल,  देवानन्द गैरोला , मगनानन्द भट्ट,  राहुल  सजवाण,  नीता रावत,  संजय  बैरी , संजय  बर्त्वाल,  अनूप तिवारी विभिन्न  विद्यालयो के 15 छात्र  मौजूद थे।

 

Next Post

पीपलकोटी : बंड विकास मेले में स्कूली छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति, सीएम धामी 26 को करेंगे शिरकत

बंड विकास मेले में स्कूली छात्रों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, सीएम धामी 26को करेंगे शिरकत  पीपलकोटी : बंड विकास मेले में स्कूली छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति। सीएम धामी 26 दिसंबर को समापन अवसर पर करेंगे शिरकत। बंड विकास मेले में आज के मुख्य […]

You May Like