रूद्रप्रयाग : शिक्षक भंडारी ने महिलाओं के साथ किया पौधरोपण, इस वर्ष 4300 पौधों का किया रोपण

Team PahadRaftar

रूद्रप्रयाग 

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे सतेंद्र भंडारी द्वारा इस वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से साढ़े चार हजार पौधों का रोपण किया गया।

रूद्रप्रयाग जिले के शिक्षक सतेन्द्र भंडारी दो दशक से शिक्षा के साथ खाली समय में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में जुटे हुए हैं। उनके इस नेक कार्य में क्षेत्र के दर्जनों गांवों की महिलाओं द्वारा भी अब सहयोग किया जा रहा है। भंडारी अबतक लाखों पेड़ लगा चुके हैं। उनके द्वारा इस वर्ष भी हरेला पर्व व मानसून सीजन में ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से 4300 पौधों का रोपण किया गया।

आज उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर कुछ फलदार पौधा का रोपण किया गया साथ ही हरेला पर्व पर लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी पौधे अच्छे हो रखे हैं। जिनके संरक्षण के लिए सभी लोगों द्वारा काम किया जा रहा है।

Next Post

जोशीमठ : बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और कवारी पास में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

संजय कुंवर जोशीमठ : उच्च हिमालय क्षेत्रों में मौसम विभाग के द्वारा जारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जोशीमठ क्षेत्र सहित ऊपरी हिमालई क्षेत्र में सटीक साबित हुआ है। दोपहर बाद जहां जोशीमठ नगर में झमाझम बारिश शुरू हुई और पूरा जोशीमठ क्षेत्र बादलों के आगोश में आ गया है, […]

You May Like