कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडों अभियान के तहत पनाई में सुनी जनसमस्याएं

Team PahadRaftar

गौचर : नगर कांग्रेस गौचर द्वारा वार्ड एक पनाई भैरव मन्दिर में हाथ से हाथ जोडों अभियान के तहत वार्ड 1 पनाई की महिलाओं ,बुजुर्गों एवं युवा साथियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान स्थानीय महिलाओं वरिष्ठजनों ने कहीं समस्याएं रखी जैसे रास्तों की साफ सफाई ,स्ट्रीट लाइट एवं विधानसभा चुनाव के समय विधायक अनिल नोटियाल ने कहा था कि जैसे ही विधायक बनूंगा विधायक बनने के बाद मैं गाडी में पनाई मल्ली आऊंगा लेकिन विधायक बने एक साल हो गया है। लेकिन सड़क एक इंच भी नही बनी। भाजपा केवल दावे करती है काम नहीं। कहा कि जबसे यहां पर भाजपा की पालिका अध्यक्ष बने हैं यहां किसी भी प्रकार का कोई काम नही हुआ है। जो कार्य पूर्व में हुए थे वहीं कार्य यथावत हैं। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार ने हाथ से हाथ जोडों अभियान की विस्तार से जानकारी दी। अजय किशोर भण्डारी, इन्दू पंवार, सन्दीप नेगी, जगदीश कनवासी, हरीश नयाल, महावीर नेगी, राजेश्वरी देवी, मदन लाल टमटा, सुनील शाह, एमएल राज, गौरव कपूर, छुमा देवी, बिन्नी देवी, दीपू नेगी आदि ने अपने – अपने विचार रखे। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश‌ नेगी गौचर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी ,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार , नगर महामंत्री मनोज नेगी, नगर महामंत्री महांबीर नेगी,हरीश नयाल, नथ्थू कोहली,जगदीश कनवासी, सुनील शाह मदनलाल टमटा ,राजेश्वरी देबी,सन्दीप नेगी, एम एल राज सन्तोष कोहली, गौरव कपूर, जय नेगी,पंकज नेगी,प्रदीप कुमार,अनुसोया लाल,कुंवर लाल,पंकज सिंह शतीश कुमार,सुरेन्द्र शाह राजेन्द्र सिंह, बिनोद कुमार,देबेन्द्र नेगी,चन्द्री लाल,जगदीश कोहली,नीरज कोहली,महेन्द्र कुमार,पुष्कर लाल, राजेश्वरी नेगी,जयलाल,सुरेशी देबी,छुमा देबी,अंकिता देबी,ललिता देबी,बिन्दी देबी,बेशाखी देबी,बिमला देबी,धूमा देबी,कुशुम देबी,चन्द्रा देबी,दीपा देबी,मुन्नी देबी, हरीश कुमार मौजूद रहे।

Next Post

उत्तराखंड हिमालयी रेंज में तेजी से बढ़ रहा भूस्खलन

उत्तराखंड हिमालयी रेंज में तेजी से बढ़ रहा भूस्खलन डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला हिमालयी क्षेत्र में जहां भूस्खलन का खतरा ज्यादा है, वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। केरल में मलप्पुरम, त्रिशूर, पलक्कड़ और कोझीकोड, जम्मू-कश्मीर में राजौरी और पुंछ और दक्षिण और पूर्वी […]

You May Like