जसपाल नेगी
पौड़ी। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन ने चयन प्रोन्नत वेतनमान के लिए समिति गठन सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यशिक्षाधिकारी से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की।
संगठन के जिलामंत्री एमबी सारंग और उपाध्यक्ष हेमंत रावत ने बताया कि चयन प्रोन्नत वेतनमान के लिए समिति गठित नहीं होने से कई शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इस मामले के कारण शिक्षकों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पदाधिकारियों ने मुख्यशिक्षाधिकारी से समिति का शीघ्र गठन करने, राजकीय शिक्षकों की भांति आयकर कटौती व्यवस्था लागू करने तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कैंतुरा, सुभाष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

