नंदानगर : महिलाओं ने पुष्प वर्षा से किया स्वयंसेवियों का स्वागत

Team PahadRaftar

भारतीय हिंदू नव वर्ष पर आरएसएस ने किया पथ संचलन कार्यक्रम। नंदानगर की महिलाओं ने पुष्प वर्षा से किया स्वयंसेवियों का स्वागत।

रविवार को चमोली जनपद में सभी जगह आरएसएस द्वारा पथ संचलन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग किया गया। विकासखंड नंदानगर में भी हिंदू नव वर्ष उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर मंदिर कुमारतोली से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मार्ग पर जहां भी स्वयंसेवकों के कदम पड़े वहीं महिलाओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव राव हेडगेवार के चित्र पर मुख्य अतिथि अंकित कुमार डोबरियाल, सह कार्यवाह शताजबर सिंह झिक्वाण, खंड कारवां जयपाल सिंह झिक्वाण, सह कार्यवहां दीवान सिंह नेगी, मुख्य वक्ता दिनेश चंद्र मैंदुली, संघ वरिष्ठ कार्यकर्ता कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, जिला सेवा प्रमुख रघुवीर सिंह बर्त्वाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, प्रधानाचार्य भरत सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा बलवीर सिंह रावत आदि ने पुष्पाचंन किया। मुख्य वक्ता अंकित कुमार डोबरियाल ने कहा की हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन ब्रह्मा जीने सृष्टि का निर्माण किया था, विक्रमादित्य ने हिंदू समाज की स्थापना की थी। कहा की राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव राव हेडगेवार का जन्मदिन आज ही के दिन मनाया जाता है।

Next Post

गौचर : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित

केएस असवाल गौचर : भाजपा रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र झिरकोटी के झिरकोटी बूथ संख्या 0 में बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद तीरथ सिंह रावत थे। वक्ताओं में श्री चैतन्य बिष्ट, ईश्वर सिंह […]

You May Like