महेंद्र भट्ट के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चमोली जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चमोली जिले में खुशी की लहर है। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी गई। वहीं नगर पंचायत पीपलकोटी में भी कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर नगर में मिठाई वितरण किया गया।

गोपेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश मंत्री पूर्व राज्य मंत्री एवं बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। चमोली के सभी विकासखंडों एवं तहसील मुख्यालयों व मंडल मुख्यालयों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

बताते चलें कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तत्पश्चात आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि महेंद्र भट्ट बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं उत्तराखंड प्रदेश के प्रथम भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे तात्कालिक समय में उन्होंने युवा मोर्चे का नेतृत्व कर प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं को जोड़कर एक नई ताकत भारतीय जनता पार्टी को दी। तत्पश्चात प्रदेश मंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी के अनेकों जिलों में जाकर पार्टी को मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया। इतना ही नहीं महेंद्र भट्ट ने देश के अन्य प्रांतों में भी जाकर अपने राजनीतिक कौशल कार प्रयोग हनी को चुनाव में समय देकर के किया विगत वर्षों में बदरीनाथ विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर उन्हें जिस प्रकार से बदरीनाथ विधानसभा में विकास के नए आयामों को नई गति दी, यह बदरीनाथ विधानसभा का सौभाग्य ही था। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट को पूरे प्रदेश का भौगोलिक एवं राजनीतिक गहनता से फर्क है और इसका लाभ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह भारतीय जनता पार्टी को देंगे । गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि मृदुभाषी एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज महेंद्र पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। इसका परिणाम आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा।

जिला मुख्यालय के साथ ही नगर पंचायत पीपलकोटी व जोशीमठ और अन्य जगहों पर भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष पीपलकोटी राजेंद्र हटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर आतिशबाजी की गई और नगर में मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर विक्रम सिंह बर्तवाल, सत्येंद्र असवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा, सत्तेश्वरी टम्टा, झूला देवी, अमित मेड़ी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय कुमार , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप रावत, वीरेंद्र असवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, रेखा देवी, भागीरथी कुंजवाल, नगर पार्षद उपेंद्र भंडारी, नगर मंडल महामंत्री कृष्णा डिमरी, नगर उपाध्यक्ष मोहन सती, डीपी शैली गोविंद सिंह बाजवाल राजकुमार एडवोकेट नीलम सिंह नेगी मोहन मोहन सिंह बर्तवाल हर्ष पति चमोली नवल भट्ट नरेश भट्ट दीपक कुमार टम्टा शीशपाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने कहा कि महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जनपद चमोली ही नहीं बल्कि रुद्रप्रयाग जिले में भी कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Next Post

भूस्खलन से पोखरी के मयाणी गांव में आवासीय भवनों को खतरा

केएस असवाल पोखरी : विकासखंड पोखरी के मयाणी गांव में भूस्खलन से आवासीय भवन को खतरा मंडरा रहा है। पोखरी हर शंकर रोड पर मायानी गांव में बरसाती सीजन के चलते सड़क के कुछ भू-भाग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसमें मायानी गांव के रघुनाथ सिंह लक्ष्मण सिंह आनंद […]

You May Like