महाविद्यालय में रेडक्रास यूनिट का हुआ शुभारंभ

Team PahadRaftar

महाविद्यालय में रेडक्रास यूनिट का हुआ शुभारंभ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस यूनिट का विधिवत शुभरंभ हो गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने यूथ इकाई का शुभारंभ करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा करने वाली सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो.आरके गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से ही मानवीय मूल्यों का समावेश रहा है। रेडक्रॉस उन्हीं मूल्यों की एक प्रतिकृति है। विशिष्ट अतिथि बीएस बिष्ट ने रेडक्रॉस के इतिहास को बताया। ओमप्रकाश भट्ट ने रेडक्रॉस की कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी आपदा में मानवीय हितों की रक्षा ही रेडक्रॉस का ध्येय है। डीएस नेगी ने कहा कि शिक्षक मानवता का सबसे बड़ा रक्षक है। इसलिए हमारे भावी शिक्षक रेडक्रॉस के कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। इस दौरान गरीब, असहाय जनों को कंबल वितरित किए गए। सभी स्वयंसेवकों को किटों का वितरण किया गया।

Next Post

जन परिवर्तन रैली के जरिए भंडारी ने भरी चुनावी हुंकार

जन परिवर्तन रैली के जरिए भंडारी ने भरी चुनावी हुंकार गोपेश्वर बस स्टेशन पर आयोजित कांग्रेस पार्टी की जन परिवर्तन रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए करो या मरो की स्थिति जैसे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ […]

You May Like