केदारनाथ धाम के साथ केदारघाटी में हर घर तिरंगा अभियान की गूंज – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य बाजारों से लेकर गाँव की चौपालों तक देश भक्ति के गानों व गीतों से वातावरण देश भक्तिमय बना हुआ है। हर घर में तिरंगा लहराने से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। शनिवार को ऊखीमठ में भा.ज.पा.कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल
के नेतृत्व में मुख्य बाजार में रैली निकालकर तिरंगे झंडे वितरित किए गए। रैली के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील परिसर स्थित शहीद स्तम्भ पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष गजपाल रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत,संरक्षक संदीप पुष्पवान, गुड्डी देवी, अरविंद रावत, नागेन्द्र राणा, दिनेश तिवारी,चन्द्रमोहन,कुंवर सिंह नेगी, मनोज नेगी, रेखा रावत,प्रकाश रावत, जगदीश लाल आदि मौजूद थे। पर्यटक गाँव सारी में भी हरिद्वार व दिल्ली के सैलानियों व ग्रामीणों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव सयुक्त रूप से मनाया गया। पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भटट् ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सैलानियों व ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। केदारनाथ धाम में भी तीर्थ पुरोहित समाज,केदार सभा, मन्दिर समिति, पुलिस प्रशासन , व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों कर्मचारियों व तीर्थ यात्रियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर तथा रैली निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोंउल्लास से मनाया गया। मन्दिर समिति कार्यधिकारी आर सी तिवारी व प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि केदारनाथ धाम में आयोजित अमृत महोत्सव में सभी ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की! क्षेत्र पंचायत सदस्य करोखी उषा भटट् के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तुंगनाथ घाटी के विभिन्न हिल स्टेशनों पर तीर्थ यात्रियों, सैलानियों व ग्रामीणों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागृत किया जा रहा है। दूसरी तरफ भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष गम्भीर बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में रैली निकालकर हर घर तिरंगा तथा आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। सीमान्त ग्राम पंचायत घिमतोली में प्रधान बसन्ती नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी, सुरजी देवी, उप प्रधान प्रेम सिंह नेगी, बीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न तोको में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा के लिए ग्रामीणों को सजग किया गया। रैली में पांच दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।

Next Post

आईटीबीपी जवानों के साथ ग्रामीण महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली - पहाड़ रफ्तार

आजादी के अमृत महोत्सव पर आईटीबीपी  जवानों के साथ ग्रामीण महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली। देश के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को आइटीबीपी गौचर के जवानों के साथ ही लंगासू की महिलाओं […]

You May Like