कर्णप्रयाग : दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Team PahadRaftar

कर्णप्रयाग : शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र कोटी के अन्तर्गत मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म मामले में नेपाली मूल के एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग कमलेश मेहता ने बताया कि 30 जुलाई को योगेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम प्रधान घंडियाल ने राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कोटी में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। मामले में राजस्व पुलिस द्वारा गहन जांच की गई और फरार आरोपी को ग्राम कोटी, तहसील कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नेपाली मूल का है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को अग्रिम विवेचना हेतु रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया है।

Next Post

कर्णप्रयाग : पोखरी से कर्णप्रयाग आ रही स्विफ्ट वाहन सड़क में पलटा

केएस असवाल कर्णप्रयाग  : पोखरी से कर्णप्रयाग की ओर आ रही स्विफ्ट वाहन एक सड़क दूसरे सड़क में जा गिरी, वाहन चालक की स्थिति सामान्य है। आज सांय लगभग 6 बजे पोखरी  से कर्णप्रयाग की ओर आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कर्णप्रयाग सेमी ग्वाड बैंड पर एक सड़क से दूसरे […]

You May Like