कर्णप्रयाग : भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ डिम्मर गांव की पौराणिक रामलीला मंचन संपन्न – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

कर्णप्रयाग : भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ डिम्मर गांव की पौराणिक रामलीला मंचन संपन्न हो गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य झांकी निकालकर अयोध्या वापस आने पर पुष्प वर्षा और भजन गाकर स्वागत किया। और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक की प्रक्रिया संपादित की। तथा भगवान श्री राम और हनुमान ने भक्तौं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रामलीला मंचन संपन्न होने के बाद सर्वसम्मति से नई रामलीला कमेटी का गठन करते हुए एडवोकेट अशोक डिमरी को अध्यक्ष, हेमचंद्र डिमरी उपाध्यक्ष, नरेश खंडूड़ी महामंत्री,प्रकाश चंद्र डिमरी कोषाध्यक्ष और पुनीत डिमरी को कलाकार चयन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी और महामंत्री रविंद्र खंडूड़ी ने सभी रामभक्तों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Post

प्रकृति को आभार दर्शाते पारंपरिक पर्व ‘फूलदेई

प्रकृति को आभार दर्शाते हुए पारंपरिक पर्व ‘फूलदेई डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला देवभूमि उत्तराखंड की परंपरा और प्रकृति को संजोए उत्तराखंड का पारंपरिक त्योहार 14 मार्च यानि कि आज से शुरू हो चुका है और यह 8 दिनों तक चलेगा। यह त्योहार उत्तराखंड समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। […]

You May Like