ज्योतिर्मठ : 25 मार्च को तहसील दिवस का आयोजन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : आगामी 25 मार्च को ज्योर्तिमठ में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी चमोली जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता की समस्याओं का तहसील स्तर पर निस्तारण करने को लेकर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी की अध्यक्षता में तहसील ज्योर्तिमठ के नगर पालिका पोटा सभागार में 25 मार्च (मंगलवार) को 11 बजे से 2 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को तैयारी के साथ तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

चमोली : 19 मार्च को गोपेश्वर में रोजगार मेला आयोजित

चमोली : गोपेश्वर में 19 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय परिसर चमोली गोपेश्वर में 19 मार्च 2025 को प्रातः 11:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में सिपैट द्वारा सहायक/मशीन ऑपरेटर के प्रशिक्षण हेतु, शैक्षिक […]

You May Like